Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra Rape Case: चाकू की नोक पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में एक बार फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस बार जिले के नालासोपारा इलाके के संतोष भवन के नजदीक चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले नायगांव में एक स्कूल की कैंटीन में काम करने वाले किशोर ने सात वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया था।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 15 Sep 2024 10:21 PM (IST)
Hero Image
पालघर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।(फोटो सोर्स: जागरण)

एएनआई, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में  चाकू की नोक पर 32 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म (woman gang rape in palghar) किया गया। महिला के बयान के आधार पर तुलिंज पुलिस ने दो आरोपियों, जितेंद्र यादव और अवि जयसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (1) और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी  है। दुष्कर्म की  घटना पालघर जिले के नालासोपारा इलाके के संतोष भवन के नजदीक घटी है।

दो छात्राओं के साथ किया गया यौन उत्पीड़न

कुछ दिनों पहले पालघर जिले के नायगांव में एक प्राइवेट स्कूल की कैंटीन में काम करने वाले किशोर ने सात वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। अधिकारी ने बताया कि इस मामले का तब पता चला जब कक्षा दो में पढ़ने वाली बच्ची ने गुरुवार को स्कूल कैंटीन जाने से इनकार कर दिया।

उसने अध्यापिका को बताया कि वहां काम करने वाला एक 'अंकल' उसे परेशान करता है। बच्ची से पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पिछले 15 दिनों में तीन से चार बार उसका यौन उत्पीड़न किया है। भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें: Maharashtra: पालघर के प्राइवेट स्कूल में सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिमांड पर भेजा गया आरोपी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर