Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डिप्टी CM फडणवीस के ऑफिस के बाहर महिला ने किया हंगामा, उखाड़ी नेमप्लेट; पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय के बाहर लगी उनकी नेमप्लेट तोड़ दी गई। जानकारी के मुताबिकएक महिला ने दक्षिण मुंबई में मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय के बाहर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की नेम प्लेट को तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी है। अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा महिला ने वेलिड एंट्री पास के बिना मंत्रालय में प्रवेश किया।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Fri, 27 Sep 2024 05:09 PM (IST)
Hero Image
डिप्टी CM फडणवीस के ऑफिस के बाहर हंगामा (फोटो-जागरण)

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय के बाहर लगी उनकी नेमप्लेट तोड़ दी गई। जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने दक्षिण मुंबई में मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय के बाहर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की नेम प्लेट को तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी है।

एक अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना गुरुवार शाम 6.30 बजे के बाद हुई, जिसमें महिला ने नेम प्लेट हटा दी और वहां से जाने से पहले उसे फर्श पर पटक दिया।

एंट्री पास के बिना अंदर घुसी महिला

अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए आगे कहा, 'महिला ने वेलिड एंट्री पास के बिना, राज्य सचिवालय, मंत्रालय में प्रवेश किया। अब तक की गई जांच के अनुसार, महिला ने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि वह अपना बैग सचिवालय परिसर के अंदर भूल गई थी और उसे लेना चाहती थी।'

अधिकारी ने आगे कहा, 'इमारत में एंटर करने के बाद, वह डिप्टी सीएम फडणवीस के कार्यालय पहुंची, जहां बाहर लगी उनकी नेम प्लेट को हटा दिया और उसे फर्श पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह मंत्रालय से बाहर चली गईं।'

मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज मामला

अधिकारी ने ये भी बताया कि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और इस संबंध में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने महिला का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़ें: Badlapur Encounter Case :'पुलिस तालियां नहीं बजा सकती जब...' देवेंद्र फडणवीस ने आरोपी के एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें: पुणे में चार लड़कों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती; दो गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें