Move to Jagran APP

Mumbai News: मंत्रालय की छठी मंजिल से कूदा युवक, सुरक्षा जाल में फंसा; देखें वीडियो

Mumbai News मुंबई में एक युवक महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय की छठी मंजिल से कूद गया। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षा जाल में फंसे इस युवक को निकाला गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By AgencyEdited By: Sachin Kumar MishraUpdated: Thu, 17 Nov 2022 03:52 PM (IST)
Hero Image
मुंबई में छठी मंजिल से कूदा युवक, सुरक्षा जाल में फंसा। फोटो एएनआइ

मुंबई, एजेंसी। Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में वीरवार को एक युवक महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय की छठी मंजिल से कूद गया। सुरक्षा जाल में फंस गए युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी महाराष्ट्र में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।  

Details awaited. pic.twitter.com/thfCABXoaS

आत्महत्या करने की कोशिश

प्रेट्र के मुताबिक,  दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय मंत्रालय की छठी मंजिल से वीरवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा घेरे के कारण वह बच गया। बापू मोकाशी (43) ने अपराह्न करीब तीन बजे इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। लेकिन वह सुरक्षा घेर में फंस गया। अतीत में इसी तरह की घटनाओं के बाद ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए विशेष रूप से सुरक्षा जाल स्थापित किया गया था। मोकाशी को पुलिस ने जाल से बचाया और अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मरीन ड्राइव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जब चलते आटो से कूदी छात्रा

इससे पहले औरंगाबाद में ड्राइवर ने अश्लील बातें और छेड़छाड़ की कोशिश की तो 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा चलते आटो से कूद गई। पुलिस ने इस मामले में आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर डा गणपत दराडे ने 13 नवंबर को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा आटो में सवार हुई। आटो में बैठने के बाद ड्राइवर ने छात्रा से अश्लील बातें और छेड़छाड़ की कोशिश की। इस कारण छात्रा घबराकर चलते आटो से कूद गई। पुलिस ने आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जब छात्रा को आटो से घसीटा

अक्टूबर, 2022 में ठाणे क्षेत्र में एक आटो ड्राइवर ने एक कालेज छात्रा को जबरन अपने आटो में बैठाने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो आटो चालक चलते आटो में उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया।लड़की ने भी हार नहीं मानी और अंत तक आटो चालक की घिनौनी हरकत का विरोध किया, लड़की के जज्बे के आगे आटो चालक नाकाम हुआ तो वहां से भाग निकला। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आटो चालक ने की छेड़छाड़ एक आटो चालक ने कालेज जा रही छात्रा को जबरन अपने आटो में बैठाने की कोशिश करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की।

यह भी पढ़ेंः अजीत जोगी की बहू पर इसलिए दर्ज हुआ केस

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।