Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Zika Virus: पुणे शहर में एक डॉक्टर और उनकी बेटी में पाया गया Zika Virus, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

पुणे शहर में 2 लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि एक 15 साल की लड़की और उसके पिता दोनों में ही जीका वायरस पाया गया है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। पीएमसी के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 21 जून को उसकी रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वह जीका वायरस संक्रमण से संक्रमित है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Wed, 26 Jun 2024 03:29 PM (IST)
Hero Image
पुणे में 2 लोगों में पाया गया जीका वायरस

पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में 46 वर्षीय एक डॉक्टर और उनकी किशोर बेटी के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, लेकिन उनकी हालत अभी स्थिर है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हाल ही में उस व्यक्ति में बुखार और चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा सुविधा ने उसके रक्त के नमूने शहर स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को जांच के लिए भेजे।

पुणे नगर निगम (पीएमसी) के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 21 जून को उसकी रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वह जीका वायरस संक्रमण से संक्रमित है।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर शहर के एरंडवाने इलाके का निवासी है।

15 साल की लड़की और उसके पिता हुए जीका वायरस से संक्रमित

अधिकारी ने बताया, उसके संक्रमित पाए जाने के बाद उसके परिवार के पांच सदस्यों के रक्त के नमूने एकत्र किए गए और जांच के लिए भेजे गए। जांच में पता चला कि उसकी 15 वर्षीय बेटी भी जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है।

जीका वायरस बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलती है, जो डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जाना जाता है। इस वायरस की पहचान सबसे पहले 1947 में युगांडा में हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि शहर में ये दो मामले सामने आने के बाद पीएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है।

इलाके में की जा रही फॉगिंग

उन्होंने बताया कि हालांकि क्षेत्र में कोई अन्य संदिग्ध मामला नहीं पाया गया है, फिर भी अधिकारियों ने मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग और धूम्रीकरण जैसे एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरों के नमूने एकत्र किए गए हैं। हमने क्षेत्र में आम जनता में जागरूकता फैलाना शुरू कर दिया है और क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। जीका से आम तौर पर गंभीर जटिलताएं नहीं होती हैं, लेकिन अगर गर्भवती महिला संक्रमित हो जाती है, तो इससे भ्रूण में माइक्रोसेफली हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: 'सरकार के पास शक्ति, लेकिन विपक्ष भी देश की आवाज है', स्पीकर चुने जाने पर बिरला से बोले राहुल गांधी

यह भी पढ़ें- आखिरकार राहुल गांधी ने छोड़ दी अपनी सफेद टी-शर्ट! विपक्ष का नेता बनते ही लौटा कुर्ता-पजामा वाला पुराना अंदाज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें