Move to Jagran APP

सिमकार्ड से डिटेल निकाल खाते से उड़ाए दो लाख रुपये, आरोपी ने BJP विधायक की मां को यूं लगाया चूना

महाराष्ट्र के एक भाजपा विधायक की मां धोखाधड़ी की शिकार हो गईं जहां उनके बैंक खाते से दो लाख रुपए पार कर दिए गए। आरोपी ने सिम कार्ड की मदद से बैंक अकाउंट की डिटेल निकालकर इस फ्रॉड को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वह नागपुर का रहने वाला है। जानिए क्या है पूरी घटना।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 19 Jul 2024 05:28 PM (IST)
Hero Image
आरोपी ने बैंक अकाउंट की डिटेल निकालने के लिए सिमकार्ड का इस्तेमामल किया। (सांकेतिक तस्वीर)

पीटीआई, गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में भाजपा विधायक विजय रहांगडाले की मां के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले में पुलिस ने नागपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने एजेंसी से कहा, 'नागपुर के गिट्टीखदान के रहने वाले आरोपी रोशन श्यामसुंदर शहारे ने पुलिस को बताया कि उसने हाल ही में खरीदे गए मोबाइल सिम कार्ड से 82 वर्षीय महिला के बैंक खाते का विवरण हासिल किया। सिम कार्ड में संग्रहीत विवरण का उपयोग करके आरोपी ने गोंदिया जिले के तिरोरा शहर में एक सरकारी बैंक की शाखा में रखे गए खाते से 3 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 1,82,048 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए।'

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

फर्जी लेनदेन सामने आने के बाद, तिरोरा विधायक रहांगडाले के निजी सहायक विवेक ढोरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करते समय पुलिस ने शहारे पर नजर रखी और उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।