Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: ऑफिस में आया IT कर्मचारी को कार्डियक अरेस्ट, मौत के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

महाराष्ट्र की एक प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी के कर्मचारी की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। कर्मचारी की उम्र 40 साल बताई जा रही है नागपुर शहर में कंपनी के शौचालय में हृदय गति रूकने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है उन्होंने बताया कर्मचारी की पहचान नितिन एडविन माइकल के रूप में हुई है।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 29 Sep 2024 06:07 PM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र के ऑफिस में IT कर्मचारी की मौत

पीटीआई, नागपुर। महाराष्ट्र की एक प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी के कर्मचारी की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। कर्मचारी की उम्र 40 साल बताई जा रही है, नागपुर शहर में कंपनी के शौचालय में हृदय गति रूकने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है, उन्होंने बताया कर्मचारी की पहचान नितिन एडविन माइकल के रूप में हुई है, जो एचसीएल टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ विश्लेषक हैं। उन्होंने बताया कि ये घटना शुक्रवार को हुई।

सोनेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 7 बजे मिहान इलाके में कंपनी के कार्यालय के शौचालय में एंटर करने के बाद वह व्यक्ति बेहोश पाया गया। उन्होंने बताया कि उनके सहकर्मी उन्हें नागपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

सोनेगांव पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती शव परीक्षण से संकेत मिलता है कि व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस उनकी मौत के आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार, माइकल के परिवार में उसकी पत्नी और छह साल का बेटा है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में व्हेल मछली की 'उल्टी' की हो रही तस्करी, करोड़ों में है कीमत; तीन आरोपी गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें