Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नागपुर में नौ साल की बच्ची के साथ छोटी बहन के सामने किया दुष्कर्म, मुंह बंद रखने के लिए थमाए 20 रुपये

नागपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक हैवान ने नौ साल की बच्ची का उसकी छोटी बहन के सामने दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने छोटी बहन को मुंह बंद रखने के लिए 20 रुपये की पेशकश भी की। घटना के वक्त बच्चियों के मां-बाप मजदूरी के लिए गए हुए थे और वह घर पर अकेली थीं।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Thu, 19 Sep 2024 12:05 AM (IST)
Hero Image
आरोपी की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। (File Image)

पीटीआई, नागपुर। नागपुर के पारडी इलाके में एक हैवान ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए नौ साल की बच्ची के साथ उसकी छोटी बहन के सामने बलात्कार किया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से घटना की जानकारी दी।

पुलिस को प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने एजेंसी को यह भी बताया कि आरोपी ने बच्ची की पांच साल की बहन को चुप रहने के लिए 20 रुपये की पेशकश की। एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार दोपहर को हुई, जब दोनों लड़कियां घर पर अकेली थीं। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और वे काम पर गए हुए थे।

मेडिकल जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

यह परिवार तीन महीने पहले गोंदिया से नागपुर वापस आया था, जहां वे पिछले कुछ वर्षों से रह रहे थे। अपराध तब प्रकाश में आया जब लड़की ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि वे तुरंत पारडी पुलिस स्टेशन गए और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पांच वर्षीय बच्ची के अनुसार, हमलावर एक मराठी भाषी व्यक्ति था, जिसके माथे पर 'तिलक' लगा हुआ था। आगे की जांच जारी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर