Move to Jagran APP

Maharashtra: पुणे के स्कूल में सैंडविच खाकर बीमार पड़ गए 30 छात्र, अस्पताल में कराया गया भर्ती

महाराष्ट्र के पुणे में एक स्कूल के लगभग तीस छात्रों को संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी गई। पिंपरी-चिंचवड़ के चेतना अस्पताल के डॉ. धनंजय पाटिल ने कहा कि गुरुवार दोपहर 3 बजे तक करीब 30 छात्रों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

By Jeet Kumar Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 11 Oct 2024 07:06 AM (IST)
Hero Image
पुणे के स्कूल में सैंडविच खाकर बीमार पड़ गए 30 छात्र

 एएनआई, पुणे। महाराष्ट्र के पिंपडी-चिंचवड में गुरुवार को एक निजी विद्यालय में परोसी गई सैंडविच खाने के बाद 30 छात्रों की तबियत बिगड़ गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि सैंडविच में विषाक्तता के ऐसा हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

सभी छात्रों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर

यह घटना तब हुई जब स्कूल ने कक्षा 5 से 7 तक के लगभग 350 छात्रों को नाश्ते में सैंडविच परोसा गया पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शिवाजी पवार ने एएनआई को बताया कि सैंडविच खाने के बाद कुछ छात्रों को उल्टी होने लगी और वे बीमार पड़ गए। अस्पताल में भर्ती सभी छात्रों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

ज्यादातर छात्रों को शाम तक छुट्टी दे दी गई

उन्होंने कहा कि ज्यादातर छात्रों को शाम तक छुट्टी दे दी गई। पिंपरी-चिंचवड़ के चेतना अस्पताल के डॉ. धनंजय पाटिल ने कहा कि गुरुवार दोपहर 3 बजे तक करीब 30 छात्रों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में, लगभग 18 छात्रों को दोपहर 1 बजे लाया गया था। उन्हें चक्कर आ रहे थे, पेट में दर्द हो रहा था और उल्टी हो रही थी। दोपहर 3 बजे तक कुल 30 छात्रों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

डॉक्टर ने बताया परोसे गए सैंडविच के कारण हो सकती है फूड प्वाइजनिंग

संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण के बारे में पूछे जाने पर, डॉ. पाटिल ने बताया कि यह स्कूल में नाश्ते के दौरान परोसे गए सैंडविच के कारण हो सकता है। इससे पहले एक अक्टूबर को, महाराष्ट्र के ठाणे में कलवा सह्याद्री स्कूल के 38 छात्रों को स्कूल में खिचड़ी खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे उन्हें फूड प्वाइजनिंग भी हो गई थी। ये छात्र 5वीं और 6वीं कक्षा के थे।

आश्रम स्कूलों जहरीला खाना खाने से 50 बच्चे पड़ गए थे बीमार

इससे पहले अगस्त में महाराष्ट्र के पालघर जिले में आश्रम स्कूलों के कम से कम 50 छात्र जहर खाने के कारण बीमार पड़ गए थे। पालघर जिले के दहानू तालुका में लगभग 10 आश्रम स्कूलों में छात्रों के खाने में जहर मिला था, जिसे खाने से वे बीमार पड़ गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह आश्रम विद्यालय आदिवासी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय हैं।

पालघर निवासी डिप्टी कलेक्टर सुभाष भागाडे ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि ,एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) के दहानू परियोजना के तहत बने विभिन्न आश्रम स्कूलों के 50 से अधिक छात्रों ने खाना खाने के कुछ घंटे बाद मतली, उल्टी और चक्कर की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें जिले की विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में भर्ती कराया गया। हालांकि सभी सभी छात्रों को एक दो दिन बाद छुट्टी दे दी थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें