Move to Jagran APP

Mumbai: पति से अलग रह रही थी दो बच्चों की मां, गर्भवती होने पर प्रेमी ने बच्चे समेत नदी में फेंका

Mumbai 25 वर्षीय गर्भवती महिला की उस समय मौत हो गई जब उसे उसके प्रेमी और मुख्य आरोपी गजेंद्र दगड़खैरे ने गर्भपात के लिए मुंबई के पास ठाणे भेजा था। इसके बाद आरोपी गजेंद्र दगड़खैरे ने महिला के शव को इंद्रायणी नदी में फेंक दिया। घटना को अंजाम देते वक्त महिला के दो बच्चें भी मौजूद थे आरोपी ने उन्हें भी जिंदा नदी में फेंक दिया।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Mon, 22 Jul 2024 09:54 PM (IST)
Hero Image
पुणे में एक महिला का शव और उसके दो बच्चों को जिंदा नदी में फेंका (प्रतीकात्मक फोटो)

पीटीआई, पुणे। मुंबई के पुणे से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पुणे में एक महिला का शव और उसके दो बच्चों को जिंदा इंद्रायणी नदी में फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति तथा उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पिंपरी चिंचवाड़ थाने के अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय गर्भवती महिला की उस समय मौत हो गई थी जब उसके प्रेमी और मुख्य आरोपी गजेंद्र दगड़खैरे ने उसे गर्भपात के लिए मुंबई के निकट ठाणे भेजा था।

सनकी प्रेमी ने महिला और उसके दो बच्चों को नदी में फेंका

अधिकारी ने बताया, 'नौ जुलाई को वापस आते समय दगड़खैरे और उसके साथी रविकांत गायकवाड़ ने महिला के शव को तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी में फेंक दिया। जब उसके दो और पांच साल के बच्चे रोने लगे तो दोनों ने उन्हें भी नदी में फेंक दिया। महिला अपने पति से अलग हो गई थी और दगड़खैरे से उसके शारीरिक संबंध थे, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी।'

पुलिस ने आरोपी को किया  गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि महिला की मां द्वारा पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच शुरू हुई और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दगड़खैरे और गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला और दोनों बच्चों के शव अब तक नहीं मिले हैं। दगड़खैरे और गायकवाड़ को 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- मुंबई में एक और हिट एंड रन का मामला आया सामने, ऑडी कार ने दो ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर; ड्राइवर समेत चार लोग घायल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।