Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पुणे में 6 साल की दो बच्चियों के साथ दरिंदगी, स्कूल वैन का ड्राइवर गिरफ्तार

Pune Crime News महाराष्ट्र के पुणे में 6 साल की दो छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में स्कूल वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ये घटना 30 सितंबर की है। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियां वानवाडी इलाके में स्थित स्कूल से घर लौट रही थीं।

By Agency Edited By: Manish Negi Updated: Thu, 03 Oct 2024 06:08 PM (IST)
Hero Image
पुणे पुलिस ने वैन चालक को किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने छह वर्षीय दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह घटना 30 सितंबर को उस समय हुई जब ये बच्चियां शहर के वानवाडी इलाके में स्थित स्कूल से घर लौट रही थीं।

वानवाडी थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने वैन में बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया और एक छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने फिर स्कूल अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और आरोपित ड्राइवर संजय रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और 65 (2) (बारह वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बदलापुर में आया था यौन शोषण का मामला

ध्यान रहे कि ठाणे के बदलापुर में अगस्त में एक स्कूल में एक सफाई कर्मचारी ने कथित तौर पर चार वर्षीय दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। आरोपित अक्षय शिंदे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 23 सितंबर को पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें