निवेश से पहले जानें क्या है RD और FD में अंतर
रेकरिंग डिपॉजिट एक डेट इंसट्रुमेंट है और यह इन्वेस्टर की कैपिटल सुरक्षा की गारंटी देती है। यह शॉर्ट टर्म में फंड बनाने का बेहतर साधन है। आप RD में हर महीने आप थोड़े-थोड़े पैसे जमा करा सकते हैं। RD का रिटर्न महंगाई दर से कम ही होता है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आप बिना रिस्क उठाए गारंटीड रिटर्न की तलाश में हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD और रेकरिंग डिपॉजिट यानी RD में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ये दोनों ऐसे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हैं, जिनमें रिस्क न लेने वाले इन्वेस्टर पैसा लगाने को प्राथमिकता देते हैं। FD और RD में लगाए पैसे डूबने का डर कम होता है। वहीं, बैंक 1 साल से 10 साल की टर्म के लिए RD कराने की सुविधा देते हैं। वहीं, FD की टर्म 7 दिन से लेकर 10 साल होती है।
5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें- https://bit.ly/3n7jRhX
आपको बता दें कि रेकरिंग डिपॉजिट एक डेट इंसट्रुमेंट है और यह इन्वेस्टर की कैपिटल सुरक्षा की गारंटी देती है। यह शॉर्ट टर्म में फंड बनाने का बेहतर साधन है। वहीं आप RD में हर महीने आप थोड़े-थोड़े पैसे जमा करा सकते हैं। RD का रिटर्न महंगाई दर से कम ही होता है। इसके अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट सेविंग के लिए सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है। इसमें बैंक या किसी फाइनेंस कंपनी में एक निश्चित समय तक पैसा जमा किया जाता है। बैंक या फाइनेंशियल कंपनी इसके बदले एक तय इंटरेस्ट लेते हैं।
RD के फायदे
आपको बता दें कि RD में जमा 5 लाख रुपये तक पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड गारंटी कॉरपोरेशन की ओर से गारंटी मिलती है। वहीं किसी वजह से बैंक डूब जाता है तो 5 लाख रुपये तक की राशि इन्वेस्टर को हर हाल में वापस मिल जाएगा। RD शॉर्ट टर्म में बेहतर फंड बनाने का अच्छा साधन है। अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करते है तो इसमें इन्वेस्ट फायदेमंद नहीं है आमतौर पर इसमें जो रिटर्न मिलता है, वह कम होता है।
FD के लाभ
FD में किए गए इन्वेस्टमेंट को सेफ माना जाता है। FD दो तरह की होती हैं- Cumulative Interest और Non-Cumulative Interest वाली FD, Cumulative Interest वाली FD में आपको मैच्योरिटी पर प्रिंसिपल और कंपाउंड ब्याज मिलता है। Non-Cumulative-Interest वाली FD में नियमित अंतराल जैसे मासिक या तिमाही आधार पर ब्याज को निकालते रहने का ऑप्शन होता है।FD में सबसे पहला प्रॉफ़िट यह है कि इसमें ब्याज RD से ज्यादा मिलता है।
अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज ही 5paisa.com पर जाएं और अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ।