Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Share Market Close: बाजार में लूट गए निवेशक, हफ्ते के आखिरी दिन 1 फीसदी लुढ़का सेंसेक्स

Share Market Today शेयर बाजार में आज बिकवाली भरा कारोबार था। दोनों सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में जारी भारी गिरावट के बावजूद भारतीय करेंसी में आज तेजी। सभी सेक्टर आज गिरावट के साथ बंद हुए। ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट की वजह से आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई है। आइए इस आर्टिकल में टॉप गेनर और लूजर स्टॉक के बारे में जानते हैं।

By Agency Edited By: Priyanka Kumari Updated: Fri, 06 Sep 2024 04:19 PM (IST)
Hero Image
शेयर बाजार में आज जारी रहा बिकवाली कारोबार

पीटीआई, नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में बिकवाली भरा कारोबार रहा। ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार भी लुढ़क गया। दोनों सूचकांक करीब 1 फीसदी से ज्यादा गिर गए। इस गिरावट से शेयर बाजार के निवेशकों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। आज लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट आई है।

बीएसई सेंसेक्स 1,017.23 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 81,183.93 पर बंद हुआ। यह दिन के दौरान यह 1,219.23 अंक या 1.48 प्रतिशत गिरकर 80,981.93 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 292.95 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 24,852.15 पर आ गया, जो गिरावट का तीसरा दिन है।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और आईटीसी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और मारुति के शेयर में तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत चढ़कर 72.79 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 688.69 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

भारतीय करेंसी में जारी तेजी

आज रुपया 2 पैसे चढ़कर खुला और 2 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ। इंटरबैंक मुद्रा बाजार में भारतीय करेंसी 83.97 पर खुली और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.91 का इंट्रा-डे उच्च स्तर देखा गया। अंततः रुपया 2 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 83.95 (अनंतिम) पर बंद हुई। मंगलवार को यह 83.97 पर बंद हुआ था।