Move to Jagran APP

Share Market Close: बाजार में वापस आई तेजी, रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market Today शुक्रवार के सत्र में शेयर बाजार अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 1000 और निफ्टी 400 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुए हैं। यह दोनों सूचकांक के रिकॉर्ड हाई के करीब है। ब्लू चिप्स की कंपनी के शेयर में आई तेजी ने बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद की है। भारतीय करेंसी भी डॉलर के मुकाबले तेजी के साथ बंद हुआ।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Updated: Fri, 26 Jul 2024 03:37 PM (IST)
Hero Image
सेंसेक्स 1000 और निफ्टी 400 अंक से ज्यादा चढ़े

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 26 जुलाई 2024 (शुक्रवार) को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। यूनियन बजट के बाद से बाजार में भारी गिरावच देखने को मिली थी, लेकिन आज सुबह बाजार ने हल्की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।

ब्लू चिप्स कंपनी यानी टीसीएस, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी ने बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद की है।

आज सेंसेक्स 1292.92 अंक या 1.62 फीसदी की तेजी के साथ 81,332.72 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ। निफ्टी भी 443.80 अंक या 1.82 प्रतिशत चढ़कर 24,849.90 अंक पर पहुंच गया।

आज सभी सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, मीडिया सेक्टर इंडेक्स 1.3 फीसदी चढ़े हैं। बीएसई मिडकैप 2 फीसदी और स्मॉलकैप 1 प्रतिशत चढ़ा है।

ये शेयर रहे टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस, डिविस लैब्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, भारती एयरटेल और सिप्ला के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि ओएनजीसी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शामिल हैं।

भारती एयरटेल के शेयर 4.51 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। यह सेंसेक्स का टॉप गेनर है। इसी के साथ अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी मुनाफे के साथ बंद हुए। टॉप लूजर में केवल नेस्ले के शेयर ही हैं। नेस्ले के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग ऊंचे स्तर पर बंद हुए जबकि टोक्यो निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार भी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 82.04 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,605.49 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

यह भी पढ़ें- Rule Changing from 1 August 2024: एक अगस्‍त से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े कुछ नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

रिकवरी मोड में रुपया

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.72 पर खुली और सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले इंट्रा-डे में 83.69 के उच्चतम स्तर और 83.73 के निचले स्तर को छुआ। अंततः यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.72 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 6 पैसे अधिक है।

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 83.78 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- 6 साल में पैदा हुई 16 करोड़ से ज्यादा नई नौकरियां, मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आए लाखों अवसर