Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Share Market Crash: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, जापान के मार्केट का दिखा असर, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा लुढ़का

आज भारतीय शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में भारी बिकवाली देखने को मिली है। जापान के स्टॉक एक्सचेंज में आई गिरावट ने भारतीय शेयर बाजार पर असर डाला है। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 2000 अंक से ज्यादा गिरने की संभावना थी। वहीं बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 1200 अंक गिर गया। रुपया भी अभी तक के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Updated: Mon, 05 Aug 2024 09:22 AM (IST)
Hero Image
Share Market Today: बाजार में मचा हाहाकार

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर भारी बिकवाली देखने को मिली है। आज सुबह बाजार खुलते ही दोनों सूचकांक 1 फीसदी से ज्यादा गिर गए। यह बिकवाली जापान के शेयर बाजार की वजह से आई है।  

पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तर पर बंद हुए थे। 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,310.47 अंक या 1.62 फीसदी लुढ़ककर 79,671.48 अंक पर आ गया। निफ्टी भी  404.40 अंक या 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,313.30 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

12.30 बजे के करीब सेंसेक्स 268.99 अंक या 2.80 फीसदी की गिरावट के साथ 78,712.96 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 694.75 अंक या 2.81 फीसदी फिसलकर 24,022.95 अंक पर पहुंच गया था।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

निफ्टी अपोलो हॉस्पिटल और सन फार्मा के शेयर की लाभ के साथ कारोबार कर रहे हैं। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, टाइटन कंपनी और टाटा स्टील टॉप लूजर स्टॉक हैं। 

सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदानी पोर्ट्स, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं,सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर टॉप गेनर हैं।

वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी मुख्य रूप से अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए नरम स्थिति की आम सहमति की उम्मीदों से प्रेरित है। यह उम्मीद अब जुलाई में अमेरिकी रोजगार सृजन में गिरावट और अमेरिकी बेरोजगारी दर में 4.3 की तेज वृद्धि के साथ खतरे में है। मध्य पूर्व में भूराजनीतिक तनाव भी शेयर बाजार की गिरावट में योगदान का एक कारक है।

वी के विजयकुमार, मुख्य निवेश रणनीतिकार, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग तेजी से नीचे कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई ऊंचे भाव पर था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार काफी गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत चढ़कर 77.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,310 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

यह भी पढ़ें- Japan Stock Market Crash: निक्केई में 12 फीसदी की गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में भी तबाही

रुपये में भारी गिरावट

आज डॉलर के मुकाबले रुपया लाइफ टाइम लो पर पहुंच गया है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.78 पर खुली और फिर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.80 के सर्वकालिक निचले स्तर तक गिर गई, जो पिछले बंद से 8 पैसे की गिरावट दर्ज करती है। शुक्रवार को सीमित कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे बढ़कर 83.72 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- कौन है दुनियाभर के शेयर मार्केट क्रैश का जिम्मेदार? क्या है इसमें उसका फायदा