Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Share Market Today: अमेरिकी शेयर मार्केट की तेजी का दिखा असर, हरे निशान में ट्रेड कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी

मंगलवार सुबह दोनों इंडेक्स हरे निशान में खुले। सेंसेक्स 228 अंकों की तेजी के साथ 81788 पर कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी50 63 अंकों की बढ़त के साथ 24999 पर ट्रेड करता नजर आया। इसकी वजह अमेरिकी शेयर बाजार था जो सोमवार को अच्छी-खासी बढ़त के साथ बंद हुआ था। हालांकि दुनियाभर के निवेशक अभी अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में कटौती के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Suneel Kumar Updated: Tue, 10 Sep 2024 11:30 AM (IST)
Hero Image
मंगलवार सुबह दोनों इंडेक्स हरे निशान में खुले।

Stock Market Update Today: पिछले कुछ कारोबारी सत्रों की तरह मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह बाजार हरे निशान में खुला। लेकिन, 10 बजे करीब सेंसेक्स 74 अंकों की गिरावट के साथ 81,485.75 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी50 20 अंक फिसलकर 24,915 पर आ गया। हालांकि, दोनों ने बाद में रिकवरी की और 11 बजे के आसपास दोबारा हरे निशान में कारोबार करने लगे।

मंगलवार सुबह दोनों इंडेक्स हरे निशान में खुले। सेंसेक्स 228 अंकों की तेजी के साथ 81,788 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी50 63 अंकों की बढ़त के साथ 24,999 पर ट्रेड करता नजर आया। इसकी वजह अमेरिकी शेयर बाजार था, जो सोमवार को अच्छी-खासी बढ़त के साथ बंद हुआ था। हालांकि, दुनियाभर के निवेशक अभी भी अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में कटौती के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए वे निवेश के मामले में अतिरिक्त सतर्कता से फैसले ले रहे हैं।

अमेरिकी शेयर बाजार की तेजी का असर

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी। डॉलर भी मजबूत हुआ। तीनों प्रमुख अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। S&P 500 और Dow ने चार सत्रों की गिरावट का सिलसिला खत्म किया। उन्होंने मार्च 2022 के बाद से अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट से वापसी की। टेक्नोलॉजी-फोकस्ड Nasdaq ने भी जोरदार वापसी की।

भारत के अलावा एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 225 और टॉपिक्स इंडेक्स बढ़त पर रहा। वहीं, साउथ कोरिया का Kospi इंडेक्स 0.17 प्रतिशत बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। स्मॉल-कैप Kosdaq में 0.18 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कई दिनों बाद रौनक देखने को मिली। इससे पहले के लगातार तीन कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। लेकिन, सोमवार को बैंक और FMCG के दम पर शेयर बाजार ने फिर से उड़ान भरी। 9 सितंबर को BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 0.46% या 375.61 अंकों की बढ़त के साथ 81,559.54 पर बंद हुआ। वहीं, NSE का बेंचमार्क निफ्टी-50 94.55 अंकों की तेजी के साथ 24,946.70 के स्तर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : एलन मस्क, गौतम अदाणी या मुकेश अंबानी... कौन बनेगा दुनिया का पहला खरबपति?