Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stenographer Recruitment: कैसे बन सकते हैं विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर, यहां पाएं पूरी डिटेल

Stenographer Recruitment स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जल्द ही स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती की जानी है। अगर आप भी विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर के पदों पर चयनित होना चाहते है और भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी चाहते हैं तो यह पेज आपके लिए उपयोगी है। आप यहां से विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनने की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 03 Aug 2023 09:25 AM (IST)
Hero Image
Stenographer Recruitment: कैसे बनें विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर, जानें पूरी डिटेल।

Stenographer Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) प्रतिवर्ष विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकालता है। अगर आप भी स्टेनोग्राफर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और विदेश मंत्रालय में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो सबसे पहले आपको जानना जरूरी है कि विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनने की क्या प्रक्रिया है। विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनने से संबंधित पूर्ण जानकारी जैसे- योग्यता एवं मापदंड, चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित पूर्ण जानकारी यहां प्रदान की जा रही है।

विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनने के लिए योग्यता

अगर आप विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनना चाहते हैं तो इस पद के लिए भर्ती स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ग्रेड 'C' के अंतर्गत निकलता है। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 (बारहवीं) कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी का ट्रांस्क्रिप्शन 40 मिनट अंग्रेजी एवं 55 मिनट हिंदी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- SSC CPO 2023: बनना चाहते हैं सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर तो जानें ऐसे होता है सिलेक्शन

आयु सीमा

विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित वर्ग में एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। इस अनुसार पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार 10/ 13/ 15 साल की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही एक्स सर्विसमैन को भी ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

जो अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन करेंगे उनको कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा। CBE में 200 प्रश्न पूछे जायेंगे और सभी प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 50, जनरल अवेयरनेस से 50, अंग्रेजी लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेंसन से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

जो उम्मीदवार सीबीई में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे उनको स्किल टेस्ट इन स्टेनोग्राफी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन

जो उम्मीदवार इस पद के लिए नियुक्त किये जायेंगे उनको मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की ओर से ग्रेड-पे 4600 रुपये प्रतिमाह के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- How to Become Engineer in CPWD: केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में ऐसे बन सकते हैं इंजीनियर, यहां से पढ़ें डिटेल