Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Success Tips: नाकामी से ये बातें सीखकर स्टूडेंट्स खुद को ऐसे करें तैयार, सफल होने में मिलेगी मदद

Success Tips कमजोर सब्जेक्ट या फिर टॉपिक की सूची बनाने के बाद उसके लिए टाइम टेबल तैयार करें। उसके अनुसार ही पढ़ाई शुरू करें। उन सभी टॉपिक को ज्यादा समय दें जिसमें पिछली बार आप चूक गए थे। इसके साथ ही अन्य टॉपिक को रिवाइज करते रहें। इसके साथ ही सबसे अहम यह है कि मन से डर को निकाल फेकें।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 12 Oct 2023 05:54 PM (IST)
Hero Image
Success Tips: नाकामी से ये बातें सीखकर स्टूडेंट्स खुद को ऐसे करें तैयार, सफल होने में मिलेगी मदद। (image-freepik)

करियर डेस्क, नई दिल्ली। Success Tips:  हममें से कोई भी फेल होना नहीं चाहता है। हम चाहते हैं कि, जिस भी एग्जाम, इंटरव्यू या स्पोर्ट्स या फिर किसी भी अन्य प्रतियोगिता में शामिल हों तो बस सफल ही हों। हालांकि, हमेशा ऐसा संभव नहीं पाता है। कई बार स्थिति यह भी बनती है कि हमें हार का सामना करना भी पड़ता है, उस वक्त हम सभी बेहद निराश होते हैं। हताश हो जाते हैं। कई बार तो स्टूडेंट्स इतने परेशान हो जाते हैं कि वे अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि असफलता को खुद पर हावी न होने दें, बल्कि उसे एक सबक की तरह लें। इसके साथ ही क्या आप जानते हैं कि नाकामी में भी कई सीख छिपी होती है, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि आप असफलता से क्या सीख सकते हैं और फिर आगे बढ़ सकते हैं।

- सबसे पहला और अहम तो यही है कि आप यह स्वीकार करें कि आपको असफलता मिली है, क्योंकि जब तक आप यह मानेंगे नहीं तब, तक आप इससे उबर नहीं पाएंगे। आगे कैसे बढ़ना है। किस दिशा में चलना यह तय नहीं कर पाएंगे। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि पहले आप यह मानें कि आप किसी परीक्षा या एग्जाम में फेल हो गए हैं।

- साथ ही लोग क्या सोचेगें। सोसाइटी क्या कहेगी। आपकी फैमिली और दोस्त क्या कहेंगे। यह सब बातें दिमाग से निकालकर केवल और केवल अपने बारे में सोचे। यह समझें कि कैसे अब आपको आगे बढ़ना है। इस नाकामी को कैसे कामयाबी में बदलना है। इसके लिए आपकी रुपरेखा क्या होगी। इस पर काम करें। 

- असफलता स्वीकार करने के बाद यह समझने की कोशिश करें कि आपसे कमी कहां रह गई। आपकी तैयारी में कहां कमी थीं। किस सब्जेक्ट या किस सेक्शन में आप कमजोर पड़ गए। इन सभी चीजों की लिस्ट बनाएं।

- कमजोर सब्जेक्ट या फिर टॉपिक की सूची बनाने के बाद उसके लिए टाइम टेबल तैयार करें। उसके अनुसार ही पढ़ाई शुरू करें। उन सभी टॉपिक को ज्यादा समय दें, जिसमें पिछली बार आप चूक गए थे। इसके साथ ही अन्य टॉपिक को रिवाइज करते रहें।

यह भी पढ़ें: Study in Abroad: विदेश से करना चाहते हैं पढ़ाई तो इन बातों का रखें ध्यान, आसान होगी प्लानिंग