विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीरी युवकों पर हमला करने वालों पर हो कार्रवाई, देहरादून में शहर काजी ने कही ये बात

Published: Sat, 31 Jan 2026 11:59 PM (IST)

शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी ने विकासनगर में दो कश्मीरी मुस्लिम युवकों पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ...और पढ़ें

मारपीट में घायल युवकों व स्वजन से पावंटा के शांति विहार स्थित आवास में वार्ता करते शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी।साभार- संगठन

मारपीट में घायल युवकों व स्वजन से पावंटा के शांति विहार स्थित आवास में वार्ता करते शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी।साभार- संगठन

HighLights

  1. शहर काजी ने कश्मीरी युवकों पर हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

  2. पीड़ितों से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

  3. हमले को इंसानियत और कानून का उल्लंघन करार दिया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। विकासनगर में दो मुस्लिम कश्मीरी युवकों के साथ कथित तौर पर धार्मिक पहचान के आधार पर जानलेवा हमला करने को शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

उन्होंने युवकों व उनके स्वजन से पांवटा साहिब में शांति विहार स्थित घर जाकर मुलाकात की। कहा कि हमला करने वालों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

शनिवार को शहर काजी के साथ प्रतिनिधिमंडल ने युवओं व स्वजन से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कहा कि हमला न केवल कानून और संविधान का उल्लंघन है, बल्कि यह इंसानियत की बुनियादी सोच पर भी सीधा आघात है। हिंसा और नफरत किसी भी समाज को कमजोर करती है। ऐसे कृत्यों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

शहर काजी ने आरोपितों के खिलाफ त्वरित, निष्पक्ष और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए समाज से शांति, संयम और इंसाफ की आवाज बुलंद रखने की अपील की।

इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष आजाद अली, जमीयत उलेमा-ए-हिंद देहरादून के महासचिव हाफिज आबिद, मौलाना बुरहान, मौलाना रिहान, जन अधिकार पार्टी (ज) के नेता वेद प्रकाश शर्मा, विशाल गोयल, सूरज राठौड़, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में कश्मीरी युवकों से मारपीट का मामला, आरोपित दुकानदार की पत्नी बोली- गंदे इशारे किए और मेरा हाथ पकड़ा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कश्मीरी युवकों पर हमला, पहले पूछा धर्म; फिर लाठी से किए ताबड़तोड़ वार