AIAPGET 2024 Admit Card: ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6 जुलाई 2024 को किया जाना है। इस एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र/शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) के लिए आवेदनकर्ताओं के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई हैं। एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जारी की गई हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए फॉर्म भरा है वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर/केंद्र की जानकारी हासिल कर अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
इस तरीके से डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप
- AIAPGET 2024 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Click Here to City Intimation लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
AIAPGET 2024 Exam city slip डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी एनटीए के हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर aiapget@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड जल्द होंगे उपलब्ध
एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इंटीमेशन सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र जल्द ही अलग से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। उम्मदीवारों को बता दें कि ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम 2024 का आयोजन 6 जुलाई 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- GATE 2025: आईआईटी रुड़की करेगा अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा/गेट का आयोजन, पोर्टल हुआ लॉन्च