Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BCI AIBE 17 Result 2023: जल्द ही घोषित हो सकते हैं ऑल इंडिया बार एग्जाम XVII के नतीजे, जानें कट-ऑफ

BCI AIBE 17 Result 2023 बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के आंसर-की पर आपत्तियों को 20 फरवरी तक आमंत्रित करने के बाद नतीजों की घोषणा की जानकारी दी गई थी। हालांकि इसके तीन सप्ताह बाद में परिणामों की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Thu, 16 Mar 2023 10:04 AM (IST)
Hero Image
BCI AIBE 17 Result 2023: उम्मीदवारों को एआइबीई 17 रिजल्ट की जानकारी के लिए वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर नजर रखनी चाहिए।

एजुकेशन डेस्क। BCI AIBE 17 Result 2023: एआइबीई 17 रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे उम्मीदवारों को जल्द ही अपडेट मिल सकता है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII (एआइबीई 17) के नतीजों की घोषणा बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही कर सकता है। हालांकि, परिषद ने एआइबीई 17 रिजल्ट 2023 की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इसके बाद बीसीआइ द्वारा परीक्षार्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर विभिन्न न्यायालयों में प्रैक्टिस की जा सकेगी।

बता दें कि बीसीआइ ने एआइबीई 17 परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया था। इसके बाद काउंसिल द्वारा परीक्षा के लिए प्रोविजिनल आंसर-की जारी किए गए थे और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 20 फरवरी 2023 तक आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजों की घोषणा की जानी है। काउंसिल के अपडेट के अनुसार उम्मीदवारों से आपत्तियां 20 फरवरी तक दर्ज कराए जाने के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी। हालांकि, इसके बाद तीन सप्ताह के अधिक का समय बीत जाने के बाद नतीजों को लेकर कोई औपचारिक ऐलान बीसीआइ द्वारा अभी तक नहीं किया गया है।

BCI AIBE 17 Result 2023: कहां और कैसे देख पाएंगे ऑल इंडिया बार एग्जाम XVII के नतीजे

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बीसीआइ द्वारा एआइबीई 17 रिजल्ट 2022 को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने परीक्षा सम्बन्धित अपडेट के लिए समय-समय पर इस वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं, परिणाम घोषित किए जाने के बाद इसे चेक करने के लिए लिंक को इसी वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थियों को लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर उम्मीदवार अपने विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख पाएंगे।