Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AIBE XVII 2023 Revised Answer Key: ऑल इंडिया बार एग्जाम रिवाइज्ड आंसर-की रिलीज, नतीजे जल्द होंगे घोषित

AIBE XVII 2023 Revised Answer Key ऑल इंडिया बार एग्जाम रिवाइज्ड आंसर-की रिलीज होने के बाद अब परिणाम जल्द ही आधिकारिक साइट पर जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सटीक डेट की जांच करने के लिए पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 14 Apr 2023 12:51 PM (IST)
Hero Image
AIBE XVII 2023 Revised Answer Key: ऑल इंडिया बार एग्जाम रिवाइज्ड आंसर-की रिलीज हो चुकी है।

एजुकेशन डेस्क। AIBE XVII 2023 revised answer key: ऑल इंडिया बार एग्जाम रिवाइज्ड आंसर-की रिलीज हो गई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) ने एआईबीई XVII 2023 संशोधित उत्तर कुंजी आधिकारिक साइट allindiabarexamination.com पर रिलीज की थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर उपलब्ध लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिए गए हैं, जिन पर क्लिक करके उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें आंसर-की 

AIBE XVII 2023 revised answer key: ऑल इंडिया बार एग्जाम रिवाइज्ड आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड 

ऑल इंडिया बार एग्जाम रिवाइज्ड आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एआईबीई की आधिकारिक साइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।  अब होम पेज पर उपलब्ध AIBE XVII 2023 संशोधित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। फ़ाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास  रखें।

5 फरवरी को हुई थी परीक्षा 

ऑल इंडिया बार एग्जाम रिवाइज्ड आंसर-की रिलीज होने के बाद अब परिणाम जल्द ही आधिकारिक साइट पर जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सटीक डेट की जांच करने के लिए पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। यह परीक्षा 17वां संस्करण 5 फरवरी, 2023 को आयोजित किया गया था। इसके बाद आंसर-की रिलीज की गई थी। 

यह भी पढ़ें: UGC NET 2023 Result: खत्म हुआ इंतजार, ugcnet.nta.nic.in पर जारी हुआ यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम

यह भी पढ़ें: JEE Main 2023 Answer Key: जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा कल खत्म, jeemain.nta.nic.in पर जल्द जारी होगी आंसर-की