Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AIMA MAT 2024: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, CBT टेस्ट के लिए 5 मार्च तक है मौका

जारी शेड्यूल के अनुसार MAT पेन पेपर बेस्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 फरवरी 2024 को उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं परीक्षा 25 फरवरी 2024 को कंडक्ट कराई जाएगी। बता दें कि MAT सीबीटी टेस्ट के लिए कैंडिडेट्स 5 मार्च 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश पत्र 08 मार्च 2024 को रिलीज किए जाएंगे। वहीं परीक्षा का आयोजन 10 मार्च 2024 को किया जाएगा।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Tue, 20 Feb 2024 01:26 PM (IST)
Hero Image
AIMA MAT 2024: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, CBT मोड के लिए 5 मार्च तक है मौका

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज है। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) की ओर से MAT पेपर के लिए पेपर बेस्ट टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 20 फरवरी, 2024 को खत्म कर दिए जाएंगे। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

AIMA MAT 2024: 22 फरवरी को रिलीज होगा मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट सीबीटी एडमिट कार्ड 

जारी शेड्यूल के अनुसार, MAT पेन पेपर बेस्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 फरवरी, 2024 को उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, परीक्षा 25 फरवरी, 2024 को कंडक्ट कराई जाएगी। बता दें कि MAT सीबीटी टेस्ट के लिए कैंडिडेट्स 5 मार्च 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश पत्र 08 मार्च, 2024 को रिलीज किए जाएंगे। वहीं, परीक्षा का आयोजन 10 मार्च 2024 को किया जाएगा। कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

AIMA MAT 2024: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए ऐसे करें आवेदन

मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध AIMA MAT 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा। एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें। अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बता दें कि कैंडिडेट्स MAT 2024 के लिए आवेदन शुल्क 2100 रुपये है। वहीं, उम्मीदवार 1200 रुपये अधिक शुल्क का भुगतान करके अतिरिक्त परीक्षा मोड का विकल्प भी चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हर स्टूडेंट्स की लाइफ में खास होता है दीक्षांत समारोह, जानिए क्या होता है Convocation और इससे जुड़ी अन्य डिटेल