Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AIMA MAT December 2023: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें फुल डिटेल

AIMA MAT December 2023 MAT PBT परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2023 को समाप्त होगी। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2023 को जारी किया जाएगा। PBT परीक्षा 9 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं इस सेशन के लिए आईबीटी सीबीटी और पीबीटी के लिए पंजीकरण शुल्क 2100 रुपये होगा। हालांकि डबल पेपर के लिए उम्मीदवारों को बतौर शुल्क 3300 रुपये देने होंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 13 Oct 2023 03:40 PM (IST)
Hero Image
AIMA MAT December 2023: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। AIMA MAT December 2023: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (All India Management Association, AIMA) ने MAT PBT दिसंबर सेशन 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस एग्जाम के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर अप्लाई कर पाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

AIMA MAT December 2023: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए इस दिन बंद हो जाएगी विंडो 

MAT PBT परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 7 दिसंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। PBT परीक्षा 9 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, इस सेशन के लिए आईबीटी, सीबीटी और पीबीटी के लिए पंजीकरण शुल्क 2100 रुपये होगा। हालांकि, डबल पेपर के लिए उम्मीदवारों को बतौर शुल्क 3,300 रुपये देने होंगे। इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

How to register AIMA MAT December 2023: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध फॉर्म में आवश्यक विवरण दर्ज करें। अब, रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। अब आवेदन पत्र भरें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें। फिर, आवेदन पत्र सबमिट करें और सेव करें। फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर रख लें।

यह भी पढ़ें: HSSC CET Group D Admit Card: इस डेट को जारी हो सकते हैं हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के प्रवेश

यह भी पढ़ें: IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, पढ़ें अपडेट