Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Assam Police Admit Card 2024 OUT: असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती PET-PST के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए पीईटी एवं पीएसटी एग्जामिनेशन के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र तुरंत ही पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। PET- PST की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 से तय केंद्रों पर की जाएगी।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Mon, 23 Sep 2024 09:30 AM (IST)
Hero Image
Assam Police Admit Card 2024 slprbassam.in पर हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) की ओर से असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पीईटी/ पीएसटी एग्जाम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 से की जाएगी। इस एग्जाम में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज यानी 23 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती नोटिस बॉक्स में SLPRB/Rec/Const (AB & UB)/617/2023/254 के आगे Download Admit Card for PST & PET पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको डाउनलोड के लिए लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर फोन नंबर/ एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट होते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप उसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

Assam Police Admit Card 2024 PST & PET- डायरेक्ट लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार हेल्प लाइन नंबर 8826762317 पर या ई-मेल slprbadmitcard@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के बिना आपको एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- UCMS Recruitment 2024: 12वीं उत्तीर्ण युवाओं के पास जूनियर असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द कर लें अप्लाई