Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ये है लास्ट डेट

AYUSH NEET UG Counselling 2023 आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित किए जाएंगे। इनमे राउंड 1 राउंड 2 राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं। फिलहाल पहले दौर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स आधिकारकि वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 01 Sep 2023 05:43 PM (IST)
Hero Image
AYUSH NEET UG Counselling: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू।

एजुकेशन डेस्क। AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (Ayush Admissions Central Counseling Committee (AACCC) की ओर से आज यानी कि 1 सितंबर, 2023 से पहले दौर के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस राउंड के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं और योग्य भी हैं, वे AACCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर https://aaccc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

पहले राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग चुनने का प्रोसेस 2 सितंबर को शुरू होगा, जो कि 4 सितंबर, 2023 तक चलेगा। वहीं, पहले राउंड के लिए सीट आवंटन 5 सितंबर से 6 सितंबर, 2023 के बीच होगा। सीट आवंटन परिणाम 7 सितंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवार 8 से 13 सितंबर, 2023 के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं।

इस दिन से शुरू होंगे दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 

राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होगी और 24 सितंबर को समाप्त होगी। राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 27 सितंबर को जारी किया जाएगा।  आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित किए जाएंगे। इनमे राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं।

AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट aaccc.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर आयुष नीट यूजी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब खुद को पंजीकृत करें और खाते में लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। इसके बाद, आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।