Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बंगाल शिक्षा बोर्ड ने अगले साल माध्यमिक परीक्षाओं के लिए डेट्स की घोषित, 12 से 24 फरवरी तक आयोजित होंगे एग्जाम

वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) की ओर से अगले वर्ष माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट्स का एलान कर दिया गया है। बंगाल शिक्षा बोर्ड की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक बोर्ड एग्जाम का आयोजन 12 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक संपन्न करवाए जाएंगे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक किया गया था।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 26 Feb 2024 08:25 PM (IST)
Hero Image
Bengal Education Board ने 2025 माध्यमिक परीक्षाओं के लिए डेट्स का किया एलान।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: अगले साल बंगाल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा (माध्यमिक) 12 से 24 फरवरी तक चलेगी। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। इस साल हुई माध्यमिक परीक्षा के नतीजे के बारे में पूछ जाने पर बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने कहा कि सामान्य तौर पर परीक्षा समाप्त के बाद 90 दिनों के अंदर नतीजे घोषित किए जाते हैं।

इस वर्ष 12 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित हुआ था एग्जाम

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल शिक्षा बोर्ड की ओर से इस वर्ष माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 2 फरवरी 2024 से की गयी थी। अंतिम पेपर 12 फरवरी 2024 को संपन्न हुआ था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब जल्द ही छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

सीआईएससीई ने परीक्षा की तिथि बदली

काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआइएससीइ) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के केमिस्ट्री पेपर 1 की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रश्नपत्र के इंटरनेट मीडिया पर लीक होने की वजह से यह कदम उठाया गया है। 26 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 21 मार्च को दोपहर दो बजे से होगी। मालूम हो कि 12वीं की परीक्षा गत 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है और आगामी तीन अप्रैल तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- CISCE बोर्ड ने 12वीं कक्षा की रसायन विज्ञान परीक्षा को किया स्थगित, अब 21 मार्च को होगा पेपर-1