Move to Jagran APP

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, इस दिन हो सकता है घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया था। इसके अनुसार पहले दिन की परीक्षा 23 24 26 अगस्त 2024 को किया गया था। वहीं सेकेंड फेज 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित किया गया था। यह एग्जाम दो शिफ्ट में कंडक्ट कराई गई थी। अब आंसर-की रिलीज कर दी गई है। इसके बाद अब अभ्यर्थी नतीजो की राह देख रहे हैं।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Sat, 19 Oct 2024 12:49 PM (IST)
Hero Image
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट दिवाली से पहले जारी हो सकता है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना है। जल्द ही नतीजो का इंतजार खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट में संभावना जताई जा रही है कि दिवाली के पहले UPPRBP परिणाम जारी कर सकता है। इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि 25 से 30 अक्टूबर के बीच में नतीजो का एलान हो सकता है।

हालांकि, इस बात को अभ्यर्थी न भूलें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा रिजल्ट के बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे यूपीपीआरपीबी के ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करते रहें। बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परिणाम को जल्द जारी करने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। नतीजे देखने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके परिणाम आसानी से देख सकते हैं। 

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाना होगा। अब वेबसाइट पर, "यूपी पुलिस सिपाही रिजल्ट 2024" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करनाइ होगा। अगले पेज पर, आवश्यक विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा। सभी विवरण सही-सही भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। नतीजे देखने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रखना होगा।

UP Police Constable Result 2024: कुल 60,244 पदों पर होंगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 60,244 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए पहले 17 और 18 फरवरी, 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने के चलते एग्जाम रद्द कर दिया गया था। इसके बाद UPPRBP ने इन पदों के लिए अगस्त में यह परीक्षा कंडक्ट कराई थी। दिवाली से पहले अगर यह नतीजे घोषित होते हैं तो चयनित कैंडिडेट्स के लिए यह त्योहार और भी खास हो जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें रिजल्ट से जुड़ी अपडेट मिल सके। 

यह भी पढ़ें: UP Police Constable Result 2024: इस माह के अंत में घोषित होगा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट, सीएम ने दिया आदेश