Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12th मार्कशीट इस तरीके से कर सकेंगे डाउनलोड, होली से पहले घोषित हो सकते हैं नतीजे

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024) होली से पहले जारी होने की संभावना है। ऐसे में रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद से अपना परिणाम जांच सकेंगे। इसके साथ ही वे यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Mon, 11 Mar 2024 03:27 PM (IST)
Hero Image
Bihar Board 12th Result 2024 होली से पहले जारी होने की उम्मीद।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर राज्यभर में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक संपन्न करवाई गई थीं। एग्जाम संपन्न होने के बाद से ही स्टूडेंट्स को अब अपने रिजल्ट जारी होने के बेसब्री से इंतजार है जो अब जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स एवं पिछले वर्ष के पैटर्न के अनुसार बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट होली से पहले घोषित किया जा सकता है।

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। जारी जारी होते ही 13.18 लाख स्टूडेंट्स लॉग इन डिटेल दर्ज करके अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

मार्कशीट डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु

  • बिहार बोर्ड 12th मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर विजिट करना होगा।
  • रिजल्ट जारी होते ही उसका लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगी गयी डिटेल जैसे रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अब आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

पिछले वर्ष 21 मार्च को घोषित हुआ था परिणाम

आपको बता दें कि पिछले वर्ष बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 21 मार्च को घोषित किया गया था। इस बार 25 मार्च को होली का त्योहार है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बोर्ड रिजल्ट 25 मार्च 2024 से पहले कभी भी घोषित कर सकता है।

उत्तीर्ण होने के लिए कितने प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा अनिवार्य

इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी सब्जेक्ट्स में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 33 प्रतिशत अंक थ्योरी एवं प्रैक्टिकल दोनों में ही अलग-अलग हासिल करना होगा।

यह भी पढ़ें- LIVE Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार 12वीं का रिजल्ट इस तारीख तक, इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप पिछले साल