Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Board Class 10 answer key 2023: बिहार बोर्ड 10वीं आंसर-की पर कल तक दर्ज कराएं आपत्ति, इस समय तक है मौका

Bihar Board Class 10 answer key 2023 परीक्षार्थी ध्यान दें कि बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 आपत्तियों और फीडबैक पर विचार करने के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 2023 14 से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थी। पेपर दो पालियों में हुए थे।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 09 Mar 2023 09:17 AM (IST)
Hero Image
Bihar Board Class 10 answer key 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसर-की पर कल, 10 मार्च, 2023 तक आपत्ति दर्ज कराएं।

एजुकेशन डेस्क। Bihar board Class 10 answer key 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट कल है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) कल, 10 मार्च, 2023 की शाम 5 बजे परीक्षा में पूछे गए 50 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए रिलीज हुई आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। अगर किसी पैरेंट्स या फिर कैंडिडेट को लगता है कि उनके प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो फिर वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।

BSEB Class 10 Answer Key: How To Raise Objections: बिहार बोर्ड हाईस्कूल आंसर-की पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

बिहार बोर्ड दसवीं आसंर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। अब उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमे लिखा है मैट्रिक उत्तर कुंजी परीक्षा 2023 के संबंध में आपत्ति दर्ज करें। इसके बाद अगली विंडो पर, रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉगिन करें। अब आपत्ति सबमिट करें। इसके साथ ही इसका एक प्रिंटआउट लेकर भी भविष्य के लिए रख लें।

बीएसईबी 10वीं 2023 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिलीज किया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजे देख पाएंगे।

14 से 22 फरवरी तक हुई थी परीक्षा 

परीक्षार्थी ध्यान दें कि बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 आपत्तियों और फीडबैक पर विचार करने के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 2023 14 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थी। पेपर दो पालियों में आयोजित किए गए थे। पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से हुई थी। इस दौरान परीक्षार्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त क्वैश्चन पेपर पढ़ने के लिए दिए गए थे। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।