Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BPSC TRE Result 2023: हो गया बीपीएससी पीजीटी भर्ती परीक्षा परिणाम का एलान, जानें कब आएंगे अन्य नतीजे

BPSC TRE Result 2023 बिहार लोक सेवा आयोग की ओर पीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए नतीजों का एलान हो गया है। अब कल यानी कि 18 अक्टूबर 2023 को टीजीटी नतीजों की घोषणा की जा सकती है। इसके बाद 19 तारीख को प्रारंभिक कक्षाओं के लिए परिणाम घोषित हो सकते हैं। यह परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 17 Oct 2023 05:23 PM (IST)
Hero Image
BPSC Teacher Result 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द होंगे घोषित

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC Teacher Result 2023: बीपीएससी ने पीजीटी भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने 11, 12वीं कक्षाओं के लिए हिंदी विषय के लिए नतीजों का एलान किया गया है। इस परीक्षा में कुल 525 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं। 

आयोग जल्द जारी करेगा अन्य नतीजे

बीपीएससी इस वक्त बड़ी तेजी से 1 लाख 70 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा के लिए परिणाम तैयार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती सोमवार की रात तक रिजल्ट तैयार करने का काम चलता रहा है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि आज यानी कि 17 अक्टूबर, 2023 को पीजीटी भर्ती परिणाम जारी हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर तीनों कैटेगिरी यानी कि प्राथमिक, टीजीटी और पीजीटी में शिक्षकों की भर्ती के लिए परिणाम तीन दिनों में जारी किए जा सकते हैं। इसके तहत, पहले दिन यानी कि आज, पीजीटी परीक्षा के परिणाम और फिर इसके बाद 18 अक्टूबर, 2023 को टीजीटी नतीजों की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा, अंतिम दिन यानी कि 19 अक्टूबर, 2023 को प्राथमिक कक्षाओं के लिए नतीजों की घोषणा की जाएगी। हालांकि, आयोग की ओर से कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इसलिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।

BPSC Teacher Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर-की रिलीज 

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर-की पहले ही रिलीज कर दी गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, जल्द ही नतीजों का एलान भी कर दिया जाएगा। 

BPSC Teacher Result 2023: कुल इतने पदों पर होंगी नियुक्तियां 

बीपीएससी कुल 1,70,461 पदों पर नियुक्तियां करेगा। इसके तहत, कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के लिए 79,943 पोस्ट और टीजीटी शिक्षकों के लिए 32,916 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, पीजीटी श्रेणी में 57,602 खाली पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: BPSC TRE Result: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट पर बीपीएससी अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जानें कब जारी होंगे नतीजे