Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Police Admit card 2023: जारी हुए बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Bihar Police Admit card 2023 बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए CSBC की ओर से रात 12 बजे एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल दर्ज करनी होगी। परीक्षा का आयोजन 1 7 और 15 अक्टूबर को किया जायेगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 12 Sep 2023 07:23 AM (IST)
Hero Image
Bihar Police Admit card 2023: जारी हुए एडमिट कार्ड।

Bihar Police Admit card 2023: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023 को किया जाना है जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड सोमवार, 11 सितंबर 2023 की रात 12 बजे जारी कर दिए गए। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किये गए। एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Click on this Link to download e-Admit Cards लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब मांगी गयी डिटेल्स को भरकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर किसी कारणवश अगर अपलोड नहीं हैं तो वे 26 एवं 27 सितंबर 2023 को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक केंद्रीय चयन परिषद् सिपाही भर्ती बैक हार्डिग रोड (सचिवालय के निकट) पटना 800001 पर संपर्क कर सकते हैं।

एग्जाम के दिन उम्मीदवार एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड के साथ ही अभ्यर्थी एक वैलिड पहचान पत्र- मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर जाएं।

परीक्षा कार्यक्रम

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से परीक्षाएं दो पालियों में 1, 7 व 15 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक लिया जाएगा।