Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CSBC Bihar Police Constable Admit Card: बिहार पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

Bihar Police Constable Recruitment 2023 सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर 1 7 एवं 15 अक्टूबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जल्द ही जारी किये जा सकते हैं। अभ्यर्थी मांगी गयी डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 07 Sep 2023 01:52 PM (IST)
Hero Image
CSBC Bihar Police Constable Admit Card जल्द हो सकते हैं जारी।

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2023: बिहार पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर, 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर 2023 को किया जाना है जिसके लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप मांगी गयी डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Police Constable Admit Card 2023: इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • बिहार पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदनकर्ताओं को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसका लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगे गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना है।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए उम्मीदवार जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो अपने साथ प्रवेश पत्र एवं एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

भर्ती विवरण

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से बिहार में कॉन्सटेबल के सेंट्रल 21391 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इसमें से सामान्य वर्ग के लिए 8556 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 2140 पद, बीसी के लिए 2570, ईबीसी के लिए 3842, बीसी फीमेल के लिए 655, एससी के लिए 3400 और एसटी के लिए 228 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार इससे जुड़ी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।