Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar STET Result 2023: बिहार एसटीईटी रिजल्ट आज घोषित, bsebstet.com पर चेक करें नतीजे

Bihar STET result 2023 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से एसटीईटी 2023 का रिजल्ट आज यानी 3 अक्टूबर 2023 को घोषित किया गया। करीब 4 लाख उम्मीदवारों ने इस वर्ष इस परीक्षा में भाग लिया। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया जहां से आप मांगी गयी जानकारी भरकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 03 Oct 2023 03:00 PM (IST)
Hero Image
Bihar STET result 2023 आज bsebstet.com पर हुआ घोषित।

एजुकेशन डेस्क। Bihar STET result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 आज यानी 3 अक्टूबर को घोषित कर दिया गया। रिजल्ट घोषित किये जाने से संबंधित सभी तैयारियों को पहले ही पूरा कर लिया गया था। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया गया, जहां से आप मांगी गयी डिटेल्स भरकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

BSEB STET Scorecard 2023: कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

  • बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 प्राप्त करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट घोषित होते ही उसका लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को बता दें कि बिहार एसटीईटी एग्जाम 2023 में करीब 4 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इन सभी उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो आज खत्म होने जा रहा है।

बिहार एसटीईटी 2023 के लिए परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के लिए 19 सितंबर को आंसर की जारी की गयी थी जिस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गयी थी। जिन उम्मीदवार ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज की थी उनका निस्तारण विभाग की ओर से किया जा चूका है। रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की भी जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- EMRS Admit Card 2023: ईएमआरएस भर्ती परीक्षा के लिए आज जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, इन डेट्स में होगा एग्जाम