Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar STET Result 2023 Out: बिहार बोर्ड ने बनाया रिकॉर्ड, 15 दिनों में जारी किया एसटीईटी रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Bihar STET Result 2023 Out बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल रहे हैं। परीक्षा परिणाम 79 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया है। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अब अपने नतीजे देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर 2023 से कराया गया था।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 03 Oct 2023 05:37 PM (IST)
Hero Image
Bihar STET Result 2023: बिहार एसटीईटी रिजल्ट आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होगा घोषित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Bihar STET Result 2023 Out: बीएसईबी सेकंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट का इंतजार फाइनली समाप्त हो गया है। बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों का एलान अपने शेड्यूल के अनुसार दोपहर ढाई बजे कर दिया गया है। परीक्षार्थी नतीजे जारी होने के बाद परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट कैंडिडेट्स https://bsebstet.com/ पर जाकर रिजल्ट की जांच कर पाएंगे। नतीजों में 79 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख पाएंगे रिजल्ट 

स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

इन तिथियों में हुई परीक्षा 

बिहार बोर्ड की ओर से एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 04 से 15 सितंबर, 2023 के बीच किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की सहलियत के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति उठाने का मौका दिया गया। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के बाद अब नतीजों का एलान किया जा रहा है। बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड बना दिया गया है। 15 दिन में नतीजे जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए परिणाम देखने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी नतीजे देख सकते हैं।

Bihar STET Result 2023: बिहार एसटीईटी रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

बिहार एसटीईटी रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट http://bsebstet.com पर जाएं।अब वेबसाइट के होमपेज पर बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 की ओर ले जाने वाले लिंक को देखें। यह "परिणाम" या "परीक्षा" सेक्शन के अंतर्गत हो सकता है। अब परिणाम जांच पेज पर आगे बढ़ने के लिए परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अब आपसे संभवतः आपके परीक्षा संबंधी क्रेडेंशियल, एंटर करें, जैसे कि आपका रोल नंबर या पंजीकरण नंबर, दर्ज करें। अब सुनिश्चित करें कि आपने सही जानकारी एंटर की है। अब आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद, "सबमिट" या "परिणाम जांचें" बटन पर क्लिक करें। आपका बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। एक बार आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाए, तो आप इसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंटआउट लेना उचित है।

Bihar STET Result 2023: पास होने लिए चाहिए इतने अंक

सामान्य कैटेगिरी के उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी की परीक्षा में पास होने के लिए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 50 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी, दिव्यांग व महिला कैंडिडेट्स के लिए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पासिंग मार्क्स 40 प्रतिशत अंक हैं।

यह भी पढ़ें: BPSC TRE Result: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट पर बीपीएससी अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जानें कब जारी होंगे नतीजे