Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Board Exams 2024: यूपी और बिहार समेत अन्य बोर्ड कब जारी करेंगे 10वीं, 12वीं का एग्जाम शेड्यूल, पढ़ें यहां

Board Exams 2024 Date सीआईएससीई डेटशीट भी जल्द जारी की जाएगी। उम्मीद है कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 12) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (कक्षा 10) परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड भी जल्द ही एग्जाम का टाइमटेबल रिलीज करने वाला है। संभव है कि अगले महीने शेड्यूल जारी कर दिया जाए।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 21 Nov 2023 11:26 AM (IST)
Hero Image
Board Exams 2024: देश भर में बोर्ड परीक्षाओं का आगाज अब बस होने वाला है।

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Board Exams 2024: देश भर में बोर्ड परीक्षाओं का आगाज अब बस होने वाला है। फरवरी-मार्च में सीबीएसई समेत ज्यादातर स्टेट्स के 10वीं और 12वीं के एग्जाम होने हैं। फिलहाल, दसवीं और बारहवीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम के शेड्यूल की राह देख रहे हैं। छात्र-छात्राएं जानना चाहते हैं कि उनके बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल कब जारी होगा। इसलिए आज हम इसी पर अपडेट जाने जा रहे हैं कि सीबीएसई, CISCE और बिहार सहित अन्य बोर्ड कब टाइमटेबल जारी कर सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर। 

झारखंड बोर्ड (JAC Jharkhand Board Exam 2024)

झारखंड बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी, जो कि 26 फरवरी तक चलेगी। दसवीं की परीक्षाओं का आयोजन पहली शिफ्ट में सुबह 9:45 से दोपहर 1:5 बजे तक होगा। इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दूसरी शिफ्ट में में दोपहर 2 बजे से सायं 5:20 तक होंगी।

यूपी बोर्ड  (UP Board)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की की ओर से जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो सकता है। संभव है कि आगामी कुछ दिनों में 10वीं और 12वीं के एग्जाम का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। फिलहाल, यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12 परीक्षा 2024 के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इसके तहत, यूपी बोर्ड 12वीं व्यावहारिक परीक्षा 2024 दो चरणों में 25 जनवरी से 1 फरवरी और 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board)

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। यह एग्जाम 10 अप्रैल तक, 2024 तक चलेंगे। जल्द ही CBSE की ओर से टाइमटेबल भी रिलीज हो सकता है। आमतौर पर परीक्षा के लगभग डेढ़ महीने शेड्यूल जारी होता है। इसलिए उम्मीद है कि अगले महीने दिसंबर में जारी हो सकता है। सटीक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

सीआईएससीई (CISCE Exam 2024)

सीआईएससीई डेटशीट भी जल्द जारी की जाएगी। उम्मीद है कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 12) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (कक्षा 10) परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड दिसंबर 2023 के महीने में टाइमटेबल रिलीज कर सकता है। हालांकि, काउंसिल की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर जाकर नजर बनाएं रखें।

बिहार बोर्ड (Bihar Board Exam 2024)

बिहार बोर्ड भी चंद दिनों में डेटशीट जारी कर सकता है, क्योंकि पिछले कुछ समय से बोर्ड की ओर से परीक्षाएं फरवरी-मार्च के महीने में आयोजित की जा रही हैं। इसके चलते इस बार भी ऐसा संभव होने के आसार हैं। इसी क्रम में उम्मीद है कि जल्द ही टाइमटेबल भी रिलीज कर दिया जाए। 

यह भी पढ़ें:  Board Exam 2024-25: कब से शुरू होंगी साल में 2 बार बोर्ड परीक्षाएं, क्या है लेटेस्ट अपडेट, यहां जानें सब कुछ