Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BPSC 69th Mains Admit Card 2023: बीपीएससी 69th मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी, इस तरीके से कर सकेंगे डाउनलोड

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से 69वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगिता एग्जाम का आयोजन 3 से 6 जनवरी 2024 को किया जाना है जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 3 से 6 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 28 Dec 2023 03:26 PM (IST)
Hero Image
BPSC 69th Mains Admit Card 2023 ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर होगा जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 69वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 3 से 6 जनवरी 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर किया जाना है। मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाइड उम्मीदवारों को एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो आज कभी भी खत्म हो सकता है।

बीपीएससी की ओर से 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जारी किये जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSC 69th Mains Admit Card: इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट के होम पेज पर इसका लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

BPSC 69th Mains Admit Card 2023 Direct Link

BPSC 69th Mains Admit Card 2023: एग्जाम टाइम टेबल

बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 3, 4, 5 एवं 6 जनवरी 2024 को करवाया जाएगा। इसमें से विषयवार 3 जनवरी को सामान्य हिंदी, 4 जनवरी को सामान्य अध्ययन- प्रथम प्रश्न पत्र, 5 जनवरी को सामान्य अध्ययन- द्वितीय प्रश्न पत्र और 6 जनवरी 2024 को निबंध का पेपर आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा वैकल्पिक विषयों की परीक्षा 20 एवं 21 जनवरी 2024 को संपन्न करवाई जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPPSC Exam Calendar 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एग्जाम कैलेंडर कभी हो सकता है जारी, पढ़ें संभावित डेट्स