Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BPSC APO Final Result: बीपीएससी एपीओ भर्ती का फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, ये रही सफल 541 अभ्यर्थियों की लिस्ट

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से Assistant Prosecution Officer भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया गया है जिसमें कुल 541 उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की गयी है। इन सभी उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी। अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 03 Dec 2023 08:26 AM (IST)
Hero Image
BPSC APO Final Result: यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer) के पदों पर भर्ती निकाली गयी थी जिसके लिए अब फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए इंटरव्यू 3 से 7 अक्टूबर 2023 और 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2023 तक आयोजित किये गए थे। इसमें कुल 1458 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

अब इसमें सफल सभी उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के आधार पर रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर घोषित किया गया है। आप मेरिट लिस्ट वेबसाइट या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें BPSC APO Final Result 2023

  • बीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती (BPSC APO Recruitment 2020) फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Final Results: Assistant Prosecution Officer Competitive Examination. (Advt. No. 01/2020) लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

BPSC APO Final Result 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

रिजल्ट में दर्ज हैं ये जानकारी

पीडीएफ फॉर्मेट में उम्मीदवारों का रोल नंबर, नाम, मेरिट सीरियल और जेंडर दर्ज है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में शामिल है उनको रिक्त पदों पर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।

फाइनल लिस्ट में 541 को मिली जगह

बीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती के फाइनल रिजल्ट के अनुसार कुल 541 उम्मीदवारों को सफल माना गया है। मेरिट लिस्ट में संभवी सांकृत्यायन ने पहला स्थान, मस्तेंद्र यादव ने दूसरा स्थान, उत्कर्ष राय ने तीसरा स्थान, चारू सक्सेना ने चौथा स्थान और द्विवेदी रुचि ने पांचवां स्थान हासिल किया है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकरी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 2.0 Admit Card: बीपीएससी शिक्षक भर्ती फेज 2 के लिए एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड, ये है चरणबद्ध तरीका