Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BPSC Teacher Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग कब जारी करेगा शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र, जानें

BPSC Teacher Admit Card 2023 बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 330 बजे से शाम 530 बजे तक कंडक्ट कराई जाएगी। बीपीएससी शिक्षक भर्ती के पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जून को शुरू हुई थी और 12 जुलाई 2023 को समाप्त हुई थी।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 11 Aug 2023 09:25 AM (IST)
Hero Image
BPSC Teacher Admit Card 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द होंगे रिलीज

 एजुकेशन डेस्क। BPSC Teacher Admit Card 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। हालांकि, आयोग की ओर से यह सूचना दी गई थी कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 अगस्त, 2023 को जारी कर दिए जाएंगे लेकिन अभी तक हॉल टिकट रिलीज नहीं किए गए हैं। अब ऐसे में, उम्मीद जताई जा रही है कि बीपीएससी आगामी कुछ दिनों के भीतर यानी कि एग्जाम से पांच से छह दिन पहले हॉल टिकट जारी कर सकता है। कैंडिडेट्स इस बात का न भूलें कि फिलहाल आयोग की तरफ से प्रवेश पत्र को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करते रहें।

बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कंडक्ट कराई जाएगी।

बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए इस दिन से शुरू हुए थे पंजीकरण

बीपीएससी शिक्षक भर्ती के पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जून को शुरू हुई थी और 12 जुलाई, 2023 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,70,461 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

BPSC Teacher Admit Card 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड 

सबसे पहले उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।