Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BPSC TRE 2nd Recruitment 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

BPSC Teacher Vacancy 2023 बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी कि 5 नवंबर 2023 से शुरू कर दी गयी है। इस चरण में कुल 69706 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए 14 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले तय योग्यता अवश्य चेक कर लें।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 05 Nov 2023 09:50 AM (IST)
Hero Image
BPSC TRE 2nd Recruitment 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से करें अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC TRE 2nd Recruitment 2023: बिहार में एक बार फिर से मिडिल स्कूल, माध्यमिक मिडिल स्कूल (TGT) और उच्च माध्यमिक स्कूल (PGT) के पदों पर एक बार फिर से भर्ती निकाली गयी है। बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 नवंबर 2023 से शुरू कर दी गयी है।

जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2023 तय की गयी है।

BPSC TRE 2 Phase 2 Registration: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

बीपीएससी शिक्षक भर्ती फेज 2 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के स्टेप्स यहां दिए जा रहे हैं जिनको फॉलो कर आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

  • बीपीएससी टीआरई भर्ती 2023 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल के होम पेज पर ONLINE REGISTRATION लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार लॉग इन के माध्यम से मांगी गयी जानकारी दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • इसके बाद निर्धारित की गया शुल्क जमा करें।
  • अंत में मांगी गयी डिटेल भरकर फॉर्म को सबमिट कर सकते दें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं बिहार से बाहर के राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों (बिहार राज्य के मूल निवासी) को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

BPSC School Teacher II Recruitment 2023: भर्ती विवरण

बीपीएससी की ओर से द्वितीय चरण की भर्ती कुल 69706 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। इसमें से कक्षा 6 से 8 तक के लिए 31982 पदों, कक्षा 9 से 10वीं के लिए 18877 पदों, 9 से 10 (स्पेशल टीचर) के 277 पदों और पीजीटी यानी कि 11वीं से 12वीं कक्षा के लिए 18577 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

यह भी पढ़ें- HSSC Group D Answer Key 2023: हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की पर बड़ी अपडेट, जानें hssc.gov.in पर कब होगी होगी रिलीज