Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BPSC TRE 3.0 Answer Key: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी, 2 से 5 सितंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से शिक्षक भर्ती तृतीय के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर उस पर आपत्ति दर्ज कर कर सकेंगे।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Wed, 28 Aug 2024 07:09 PM (IST)
Hero Image
BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024 PDF यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से तृतीय बिहार शिक्षक भर्ती कक्षा 1 से 5 तक के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। सभी विषयों के लिए उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी की गई गई है। अभ्यर्थी तुरंत ही आंसर की पीडीएफ वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

BPSC TRE 3.0 Answer Key (For Class 1-5) Link

इन डेट्स में दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

आंसर की से अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का अच्छे से मिलान कर लें। इस दौरान अगर कोई अभ्यर्थी इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे 2 सितंबर से 5 सितंबर 2024 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी आपत्ति डैशबोर्ड में यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करके दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति को तय तिथि के बीच ही दर्ज कर लें, इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • बीपीएससी टीआरई आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Provisional Answer Keys (For Class 1-5) – General Studies लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अब आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को बता दें कि बीपीएससी की ओर से तीसरे चरण में कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए कुल 28026 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए री-एग्जाम का आयोजन 19 से 22 जुलाई 2024 तक राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 2424 सहायक प्रोफसर की भर्ती के लिए आवेदन अब 2 सितंबर तक, HPSC ने बढ़ाई आखिरी तारीख