Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BSE Odisha HSC Admit Card 2022 रिलीज, 29 अप्रैल से शुरू होने हैं 10वीं के एग्जाम

BSE Odisha HSC Admit Card 2022 एचएससी एसए II परीक्षा के लिए लगभग 5.6 लाख छात्र उपस्थित होने वाले हैं। वहीं बीएसई ओडिशा 2022 की परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई 2022 को समाप्त होने वाली है।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 20 Apr 2022 10:24 AM (IST)
Hero Image
BSE Odisha HSC Admit Card 2022: बीएसई ओडिशा एचएससी एडमिट कार्ड (BSE Odisha HSC Admit Card 2022)

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BSE Odisha HSC Admit Card 2022: बीएसई ओडिशा एचएससी एडमिट कार्ड (BSE Odisha HSC Admit Card 2022) रिलीज हो चुके हैं। 29 अप्रैल से शुरू होने वाली हाईस्कूल सर्टिफिकेट, एचएससी / कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ओडिशा (Board of Secondary Education, BSE Odisha) ने हॉल टिकट bseodisha.ac.in पर अपलोड किया है। अब ऐसे में जो भी जो छात्र-छात्राएं बीएसई ओडिशा एचएससी 2022 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे 10वीं कक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को आवश्यक क्रेडेंशियल्स- जैसे उम्मीदवार का नाम और पिता का नाम सहित अन्य डिटेल्स सबमिट करनी होगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। ओडिशा एचएससी एसए II एडमिट कार्ड 2022 को आसानी से डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स की सहायता के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

BSE Odisha HSC Admit Card 2022 for SA II: ओडिशा एचएससी एसए II एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट - bseodisha.ac.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में जाएं। अब, - एचएससी एसए-द्वितीय प्रवेश पत्र पर क्लिक करें। इसके बाद, स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। अब उम्मीदवार का नाम और पिता का नाम दर्ज करें और लॉगिन करें। इसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लेंकर एग्जाम के लिए रख लें।

बता दें कि एचएससी एसए II परीक्षा के लिए लगभग 5.6 लाख छात्र उपस्थित होने वाले हैं। वहीं बीएसई ओडिशा 2022 की परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई 2022 को समाप्त होने वाली है। इसके अलावा, स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान दें कि एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और उसके अनुरुप ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।