Move to Jagran APP

BSE Odisha Results 2023: बीएसई ओडिशा 10th के रिजल्ट घोषित, 96.4 फीसदी पास

BSE Odisha Results 2023 बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 18 मई को सुबह 10 बजे घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से अपने परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जांच सकेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Wed, 17 May 2023 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 18 May 2023 11:14 AM (IST)
BSE Odisha Results 2023: आज सुबह 10 बजे जारी होंगे बीएसई ओडिशा 10वीं के रिजल्ट।

BSE Odisha Results 2023: ओडिशा बोर्ड से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, ओडिशा की ओर से आज यानी 18 मई को कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseodisha.ac.in पर जारी किया गया है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुबह 10 बजे जारी किया गया है है। स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर मांगी गयी जानकारी (लॉग-इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

BSE Odisha Results 2023: इन वेबसाइट्स से चेक करें नतीजे

बीएसई ओडिशा रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट bseodisha.ac.in, orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले इनमें से किसी वेबसाइट को ओपन करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट जारी होने पर लिंक एक्टिव हो जायेगा आपको उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को मांगी गयी डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं। इसके साथ आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

BSE Odisha Results 2023: 5.32 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म

बीएसई ओडिशा में इस बार कक्षा 10वीं में 5.32 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट जारी होने के इंतजार है जो कल खत्म हो जाएगा। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे के लिए छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अगर उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद प्राप्त अंको से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली पूरक परीक्षाओं में भाग लेकर अपने रिजल्ट में सुधार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Check Odisha 10th Result 2023 LIVE: ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, 96.4 फीसदी पास, लड़कियां आगे


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.