Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BSEB Bihar Board 10th Compartment Exam 2022 dates: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट टाइमटेबल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम

BSEB Bihar Board 10th Compartment Exam 2022 dates बिहार बोर्ड शेड्यूल के अनुसार मैथ्स का एग्जाम 5 मई से शुरू होगी। यह परीक्षाएं 9 मई 2022 तक चलेगी। ऐसे में एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Tue, 12 Apr 2022 10:26 AM (IST)
Hero Image
BSEB Bihar Board 10th Compartment Exam 2022 dates: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट एग्जाम का टाइमटेबल रिलीज कर दिया गया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BSEB Bihar Board 10th Compartment Exam 2022 dates: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट एग्जाम का टाइमटेबल रिलीज कर दिया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) ने दसवीं कंपार्टमेंटल-सह विशेष परीक्षा 2022 (Matric Compartmental -Cum-Special Examination schedule 2022) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। वहीं इस संबंध में ट्विटर पर सूचना शेयर की है।

— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 12, 2022

इसके अनुसार, यह परीक्षाएं 5 मई 2022 से शुरू होंगी और 9 मई, 2022 तक चलेगी। वहीं यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इसके अनुसार, यह परीक्षा पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। बिहार बोर्ड शेड्यूल के अनुसार, मैथ्स का एग्जाम 5 मई सुबह 9.30 बजे दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं साइंस की परीक्षा 5 मई दोपहर 1.45 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। इसके अलावा, सामाजिक विज्ञान का 5 मई सुबह 9.30 बजे दोपहर 12.15 बजे तक होगा। वहीं अंग्रेजी का एग्जाम दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। टाइमटेबल के अनुसार, सभी छात्रों को पेपर की शुरुआत का 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। 

गौरतलब है कि, बिहार बोर्ड ने घोषणा की है कि, वह उन छात्रों के लिए पुन: परीक्षा या कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा जो किसी भी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे। वहीं इस परीक्षा में 3.5 लाख से अधिक छात्रों के उपस्थित होने की उम्मीद है। बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 31 मार्च को 10वीं वार्षिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित किया गया था। वहीं इस एग्जाम में कुल 79.88 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अप्रैल, 2022 को शुरू की गई थी