Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BSEB Sakshamta Pariksha 2024 Answer Key: जारी हुई बिहार सक्षमता परीक्षा आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को 13 अक्टूबर 2024 रात 23.59 बजे तक ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान अगर उम्मीदवारों को लगता है कि उन्हें किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो वे अपनी चुनौती दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद वे ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा अगस्त में हुई थी।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Wed, 09 Oct 2024 09:50 AM (IST)
Hero Image
आधिकारिक वेबसाइट यानी bsebsakshamta.com पर डाउनलोड करें उत्तरकुंजी

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB, बीएसईबी) ने सक्षम परीक्षा 2024 फेज 2 ( कॉम्पिटेंसी टेस्ट फॉर लोकल बॉडीज टीचर्स, सीटीटी) की आंसर-की रिलीज कर दी है। बोर्ड ने यह उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com/login पर रिलीज की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तरकुंजी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ एग्जाम का सेलेक्शन करना होगा। इसके बाद उत्तरकुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

BSEB Sakshamta Pariksha 2024 Answer Key: बिहार सक्षमता परीक्षा आंसर-की ,डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स 

अब सबसे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी bsebsakshamta.com पर जाएं। उत्तर कुंजी लिंक ढूंढें। वेबसाइट के होम पेज पर, उत्तर कुंजी पर क्लिक करें। परीक्षा और सेट का चयन करें। अगले पेज पर आपको अपनी परीक्षा का नाम (बिहार सक्षम परीक्षा) और आपके द्वारा दिए गए पेपर के सेट का चयन करना होगा। कैप्चा कोड दर्ज करें। आपको एक कैप्चा कोड दिखाई देगा। इस कोड को ध्यान से पढ़ें और दिए गए बॉक्स में दर्ज करें। उत्तरकुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। कैंडिडेट्स इसका प्रिंटअआउट लेकर रख सकते हैं।

BSEB Sakshamta Pariksha 2024 Answer Key: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति 

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को 13 अक्टूबर 2024 रात 23.59 बजे तक ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान अगर उम्मीदवारों को लगता है कि उन्हें किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो वे अपनी चुनौती दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें शुल्क भी जमा करना होगा। बता दें कि यह परीक्षा 23 से 26 अगस्त तक आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें: UGC NET Result 2024: स्टूडेंट्स के सपोर्ट में आए SC के वकील, NTA से यूजीसी नेट रिजल्ट जारी जारी करने की मांग