Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BSEH HTET Admit Card 2023: इस दिन जारी होंगे हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड htet2023.in पर

BSEH HTET Admit Card 2023 हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बीएसईएच द्वारा इस परीक्षा के लिए लॉन्च की गई आधिकारिक वेबसाइट htet2023.in के माध्यम से जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स इस वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाल लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Tue, 21 Nov 2023 10:37 AM (IST)
Hero Image
BSEH HTET Admit Card 2023: परीक्षा का आयोजन 2 और 3 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BSEH HTET Admit Card 2023: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के आयोग में दो सप्ताह से भी कम समय रह गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को टेस्ट में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार है। हरियाणा टीईटी का आयोजन करने वाले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटीईटी 2023 का आयोजन किया जाना है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड 24 नवंबर 2023 को जारी किए जाएंगे। कैंडिडेंट्स अपना एचटीईटी एडमिट कार्ड 2023 जारी किए जाने की तिथि से परीक्षा तिथि तक ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

BSEH HTET Admit Card 2023: डाउनलोड लिंक htet2023.in पर

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बीएसईएच द्वारा इस परीक्षा के लिए लॉन्च की गई आधिकारिक वेबसाइट, htet2023.in के माध्यम से जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स इस वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाल लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। दूसरी तरफ, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क करके ठीक करा लेना चाहिए।

BSEH HTET Admit Card 2023: 2 और 3 दिसंबर को होगी परीक्षा

इससे पहले हरियाणा बोर्ड ने राज्य टीईटी परीक्षा 2023 की तिथियों का एलान किया था। बोर्ड के आधिकारिक अपडेट के अनुसार परीक्षा का आयोजन 2 और 3 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। पहले दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक लेवल 3 का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल 2 की परीक्षा होगी। आखिर में 3 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक लेवल 1 का पेपर आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - DSSSB Recruitment 2023: डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 21 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन