Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CA Final Exam Dates Nov 2024: ICAI ने दिवाली के चलते सीए फाइनल एग्जामिनेशन डेट्स में किया बदलाव, ये रहा नया शेड्यूल

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाइनल नवंबर 2024 एग्जाम की डेट्स में बदलाव किया गया है। डेट में चेंजेस दीपावली के त्योहार के चलते किया गया है। इसके अलावा INTT-AT एवं IRM एग्जाम की डेट्स में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। एग्जाम डेट्स की जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Tue, 24 Sep 2024 05:51 PM (IST)
Hero Image
CA Final Exam Dates Nov 2024: यहां से चेक करें एग्जाम शेड्यूल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) फाइनल कोर्स के ग्रुप 1 और ग्रुप 2 परीक्षा की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर सीए फाइनल एग्जाम नवंबर 2024 की डेट्स में बदलाव किया गया है। यह जानकारी ICAI की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

इन डेट्स में होगा एग्जाम

पहले जारी किये गए शेड्यूल के मुताबिक ग्रुप I के लिए परीक्षा का आयोजन 1, 3 और 5 नवंबर तथा ग्रुप II के लिए एग्जाम का आयोजन 7, 9 और 11 नवंबर को किया जाना था। लेकिन अब जारी की गई नई नोटिफिकेशन के मुताबिक दीवाली त्योहार के चलते इसमें बदलाव किया गया है। अब ग्रुप 1 परीक्षा का आयोजन 3, 5, 7 नवंबर 2024 को और ग्रुप 2 एग्जाम का आयोजन 9, 11 एवं 13 नवंबर 2024 को करवाया जाएगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2024 Notification: यूपीएसएसएससी पीईटी अधिसूचना जल्द हो सकती है जारी, आवेदन, पात्रता सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक

INTT-AT एवं IRM एग्जाम में नहीं हुआ बदलाव

आईसीएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स पोस्ट क्वॉलिफाफिकेशन कोर्स एग्जामिनेशन इन इंटरनेशनल टैक्सेशन एसेसमेंट टेस्ट (INTT-AT) और इंश्योरेंस एवं रिस्क मैनेजमेंट (IRM) टेक्निकल एग्जामिनेशन की डेट्स में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यह एग्जाम पहले से निर्धारित डेट्स क्रमशः 9 एवं 11 नवंबर तथा 5, 7, 9 एवं 11 नवंबर 2024 को आयोजित किये जाएंगे। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- BPSC 70th Notification 2024: बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1957 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 28 सितंबर से