Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CA Result 2022-23: 10 जनवरी को घोषित होंगे सीए फाइनल और इंटर के नतीजे, ICAI ने जारी की अधिसूचना, ऐसे करें चेक

CA Final Inter Result 2022-2023 सीए फाइनल और इंटर की नवंबर 2022 परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तारीख का औपचारिक ऐलान करते हुए ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ ने इसके लिए 10 जनवरी तिथि निर्धारित की है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Fri, 06 Jan 2023 01:41 PM (IST)
Hero Image
CA Final, Inter Result 2022-2023: आइसीएआइ सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर एक्टिव करेगा।

एजुकेशन डेस्क। CA Final, Inter Result 2022-2023: सीए फाइनल और इंटर नवंबर 2022 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ यानि आइसीएआइ ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) फाइनल एग्जाम नवंबर 2022 और चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) इंटर एग्जाम नवंबर 2022 के नतीजों की तारीख का औपचारिक ऐलान कर दिया है। संस्थान द्वारा आज यानि शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 को जारी महत्वपूर्ण अधिसूचना के अनुसार सीएम फाइनल और इंटर की नवंबर 2022 परीक्षाओं के परिणाम 10 जनवरी 2023 को घोषित किए जा सकते हैं।

CA Final, Inter Result 2022-2023: सीए फाइनल और इंटर के नतीजे ऐसे करें चेक

आइसीएआइ ने सीए फाइनल रिजल्ट 2022 और सीए इंटर रिजल्ट 2022 डेट की औपचारिक घोषणा के साथ ही साथ परीक्षा परिणाम और प्राप्तांक देखने के लिए स्टेप्स की जानकारी भी अपनी अधिसूचना में दी है। इसके अनुसार, स्टूडेंट्स अपना सीए फाइनल रिजल्ट 2023 और सीए इंटर रिजल्ट 2023 संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर परीक्षा-परिणाम सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से देख सकेंगे। स्टूडेंट्स को अपना परिणाम और प्राप्तांक देखने के लिए सीए रिजल्ट 2023 के पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना सीए रिजल्ट नवंबर 2022 स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

सीए रिजल्ट 2022-23 डेट नोटिस लिंक

इससे पहले, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में सीए इंटर रिजल्ट 2023 और सीए फाइनल रिजल्ट 2023 की घोषणा जनवरी के दूसरे सप्ताह के दौरान किए जाने जानकारी दी जा रही थी। वहीं, संस्थान के अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल ने पहले जानकारी साझा की थी कि दोनों ही कोर्सेस के परीक्षाओं के नतीजे 10 से 15 जनवरी के बीच घोषित कर दिए जाएंगे।

बता दें कि आइसीएआइ ने सीए इंटर की परीक्षाएं 2 से 17 नवंबर तक आयोजित की थी और सीए फाइनल एग्जाम 1 से 16 नवंबर तक आयोजित किए थे।