Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CA Final Result 2024: इस लिंक से देखें सीए फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा परिणाम icai.nic.in पर, नतीजे घोषित

ICAI द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल नवंबर 2023 परीक्षाओं के परिणाम (CA Final Result November 2023) की घोषणा के अंतर्गत नतीजे देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर एक्टिव किया गया है। इस लिंक के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का प्रयोग करते हुए लॉग-इन करके परिणाम देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ स्टूडेंट्स अपने विभिन्न सब्जेक्ट्स/पेपर्स के मार्क्स भी देख सकते हैं।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Tue, 09 Jan 2024 11:29 AM (IST)
Hero Image
CA Final Result 2024 के साथ अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की सूची (CA Final Merit List) जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश भर से स्टूडेट्स चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल नवंबर 2023 एग्जाम रिजल्ट (CA Final Result 2024) की घोषणा का इंतजार समाप्त हो गया है। यह इंतजार आज यानी मंगलवार, 9 जनवरी 2024 को समाप्त हुआ। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा सीए फाइनल कोर्सेस के लिए नवंबर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इंस्टीट्यूट के सीसीएम धीरज खण्डेलवाल ने हाल में सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2023 को 9 जनवरी 2024 को घोषित किए जाने की जानकारी साझा की थी।

ICAI CA फाइनल रिजल्ट नवंबर 2023 लिंक

फाइनल में जयपुर के मधुर जैन ने टॉप किया है। उन्हें 800 में से 619 अंक (77.38 फीसदी) अंक प्राप्त हुए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर मुंबई की संस्कृति अतुल पारोलिया ने 599 (74.88 फीसदी) अंकों के साथ दूसरा स्थान और जयपुर के टिकेंद्र कुमार सिंघल तथा ऋषि मल्होत्रा ने 590 (73.75 फीसदी) अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

CA Final Result 2024: परिणाम लिंक icai.nic.in पर

ICAI द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल नवंबर 2023 परीक्षाओं के परिणाम (CA Final Result November 2023) की घोषणा के अंतर्गत नतीजे देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर एक्टिव किया गया। इस लिंक के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का प्रयोग करते हुए लॉग-इन करके परिणाम देख सकेंगे। परिणाम के साथ-साथ स्टूडेंट्स अपने विभिन्न सब्जेक्ट्स/पेपर्स के मार्क्स भी देख सकते हैं। परीक्षार्थियों को मार्कशीट का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - CA Result 2024: सीए फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर परीक्षाओं के नतीजे ऐसे करें चेक

CA Final Toppers November 2023: सीए फाइनल टॉपर्स के नामों की भी घोषणा

आइसीएआइ द्वारा सीए फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही साथ इस परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची (CA Final Merit List 2024) भी जारी की गई है। इस सूची के माध्यम से परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार CA Final Toppers Novemebr 2023 के नामों के साथ-साथ उनके रोल नंबर और प्राप्त हुए कुल प्राप्तांक भी जान सकेंगे। दूसरी तरफ, ICAI की मई 2023 परीक्षाओं में सीए फाइनल में अहमदाबाद के अक्षय रमेश ने 800 में से 616 (77 फीसदी) अंक प्राप्त करके टॉप किया था। इसके बाद चेन्नई के कल्पेश जैन 603 (75.38 फीसदी) अंकों के साथ दूसरे स्थान और नई दिल्ली के प्रखर वार्षनेय 574 (71.75 फीसदी) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें - CA Result 2024: आज घोषित हुए सीए फाइनल और इंटर नवंबर 2023 परीक्षाओं के परिणाम, मार्कशीट icai.nic.in पर