Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CA Inter Result 2022: घोषित हुए सीए इंटर परीक्षाओं के नतीजे, परिणाम देखने के लिए ICAI ने एक्टिव किया लिंक

CA Inter Result 2022 आईसीएआई द्वारा 14 से 31 मई 2022 तक आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए सीए इंटर रिजल्ट 2022 की घोषणा आज 21 जुलाई को कर दी गई है। संस्थान द्वारा स्टूडेंट्स के स्कोर कार्ड के लिंक को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in एक्टिव किया गया।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Thu, 21 Jul 2022 10:05 AM (IST)
Hero Image
सीए इंटर रिजल्ट 2022 देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर भरना होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CA Inter Result 2022: सीए इंटरमीडिएट मई 2022 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए आज, 21 जुलाई 2022 की तारीख महत्वपूर्ण हो गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) इंटरमीडिएट मई परीक्षा 2022 चक्र की आयोजित परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज कर दी है। संस्थान ने सीए इंटर रिजल्ट 2022 को वीरवार को जारी करते हुए परिणाम देखने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया है। इससे पहले, परिणाम आज जारी किये जाने की आधिकारिक जानकारी 19 जुलाई को एक नोटिस के माध्यम से दी थी। बता दें कि आइसीएआइ द्वारा सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आय़ोजन 14 से 31 मई 2022 के बीच विभिन्न निर्धारित तारीखों पर किया गया था।

सीए इंटर रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक

सीए इंटर रिजल्ट 2022 UNITS डायरेक्ट लिंक

CA Inter Result 2022: सीए इंटर परिणाम देखने के लिए भरनी होगी ये डिटेल

आइसीएआइ सीए इंटर रिजल्ट 2022 को लेकर नोटिस जारी करते हुए जानकारी साझा की थी कि स्टूडेंट्स को अपना परिणाम देखने के लिए सीए रिजल्ट 2022 पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन नंबर और फिर रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद छात्रों को परिणाम व सीए इंटर स्कोर कार्ड 2022 की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

CA Inter Result 2022: रिजल्ट टाइम की नहीं थी घोषणा

हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि भले ही आइसीएआइ द्वारा सीए इंटर रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा कर दी गई है, लेकिन संस्थान द्वारा परीक्षा परिणाम देखे जाने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर एक्टिव किए जाने के समय की जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड के विपरीत इस बार आइसीएआइ द्वारा परिणामों की घोषणा दोपहर बाद न करके बल्कि सुबह ही कर दी गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स रिजल्ट पोर्टल, caresults.icai.org पर एक्टिव किए गए लिंक से परिणाम देख सकते हैं।