Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CA Inter Result Out 2024: हो गया सीए इंटर परीक्ष परिणाम का एलान, icai.org पर इन सिंपल स्टेप्स से करें चेक

आईसीएआई की ओर से मई में आयोजित हुई परीक्षाओं के परिणाम जुलाई में जारी किए गए थे। रिजल्ट के साथ-साथ पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट भी जारी हुई थी। वहीं अब नवंबर में होने वाली परीक्षाओं के परिणाम भी जनवरी में जारी कर दिए गए हैं जिसे कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर करें विजिट

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Tue, 09 Jan 2024 11:15 AM (IST)
Hero Image
CA Inter Result 2023: सीए इंटर नवंबर रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईसीएआई सीए इंटर नवंबर रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 9 जनवरी, 2024 को हो चुकी है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से नतीजे अब से कुछ समय में जारी किए जाएंगे। इस संबंध में हाल ही में ICAI के सीसीएम धीरज खण्डेलवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट के नवंबर 2023 एग्जामिनेशन के नतीजों की घोषणा, 9 जनवरी 2024 को की जा सकती है।

— DHIRAJ KHANDELWAL (@kdhiraj123) January 4, 2024

वहीं, कैंडिडेट्स इस बात का भी ध्यान दें कि सीए इंटर नवंबर परिणाम 2023 के लिए समय की घोषणा के संबंध में भी बड़ी अपडेट आई है। संस्थान के एक सीनियर ऑफिसर ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा कि नतीजों का एलान आज सुबह साढ़े नौ से साढ़े दस के बीच किया जाएगा। इसलिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - icai.org और icai.nic.in पर चेक कर सकेंगे। सीए इंटर नवंबर रिजल्ट के साथ- साथ फाइनल और टॉपर्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

ICAI CA Inter November 2023 Exam Results: आईसीएआई सीए इंटर नवंबर 2023 परीक्षा परिणाम देखने का ये है आसान तरीका

आईसीएआई सीए इंटर नवंबर 2023 परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – icai.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद,होमपेज पर, सीए इंटर नवंबर 2023 के लिए परिणाम लिंक का चयन करें। अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें: ICAI CA Inter, Final Result 2023: 9 जनवरी को घोषित हो सकते हैं सीए इंटर और फाइनल परीक्षा परिणाम, पढ़ें अपडेट